ये दो प्लेयर्स Bitcoin में लेंगे अपनी सैलरी, फैंस को देंगे 7 करोड़ से ज्यादा के बिटकॉइन

अरबपति निवेशक मार्क क्यूबन (Mark Cuban) की टीम डलास मावेरिक्स (Dallas Mavericks) भी 2019 से BitPay के जरिए डिज़िटल एसेट का इस्तेमाल कर पेमेंट स्वीकार कर रही है।

ये दो प्लेयर्स Bitcoin में लेंगे अपनी सैलरी, फैंस को देंगे 7 करोड़ से ज्यादा के बिटकॉइन

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 31.2 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • NBA प्लेयर्स Klay Thompson और Andre Iguodala सैलरी को Bitcoin में लेंगे
  • फैंस को Giveaway के जरिए देंगे लगभग 7.34 करोड़ रुपये के बिटकॉइन
  • सैलरी को Bitcoin में बदलने के लिए CashApp के साथ की साझेदारी
विज्ञापन
NBA स्टार प्लेयर क्ले थॉम्पसन (Klay Thompson) और आंद्रे इगोडाला (Andre Iguodala) ने अपनी अगली सैलरी का एक हिस्सा बिटकॉइन (Bitcoin) क्रिप्टो टोकन के रूप में लेने का फैसला लिया है। दोनों खिलाड़ी सैन फ्रांसिस्को में स्थित NBA की गोल्डन स्टेट वॉरियर्स (Golden State Warriors) टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा, इन बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने फैंस को बिटकॉइन में $1 मिलियन (लगभग 7.38 करोड़ रुपये) दान करने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि प्लेयर्स 23.70 बिटकॉइन टोकन डोनेट करेंगे, जिनमें से प्रत्येक की कीमत (वर्तमान में) लगभग $42,000 (लगभग 31.2 लाख रुपये) है। थॉम्पसन ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।

31 वर्षीय थॉम्पसन ने अपने 16 लाख फॉलोअर्स को यह जानकारी देते हुए ट्वीट में लिखा कि Bitcoin मनी (मुद्रा) का भविष्य है।

NBA प्लेयर ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने Iguodala के साथ मिलकर, जैक डोर्सी (Jack Dorsey) के CashApp के साथ साझेदारी की है, ताकि उनकी सैलरी को Bitcoin में बदला जा सके, जिसके बाद वे उन्हें डोनेट कर सके।
 

Iguodala ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इस Bitcoin डोनेशन की जानकारी पोस्ट की है।
 

हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब एनबीए प्लेयर्स और अन्य एथलीट्स ने क्रिप्टोकरेंसी में सैलरी की मांग की है।

अरबपति निवेशक मार्क क्यूबन (Mark Cuban) की टीम डलास मावेरिक्स (Dallas Mavericks) भी 2019 से BitPay के जरिए डिज़िटल एसेट का इस्तेमाल कर पेमेंट स्वीकार कर रही है।

मई 2019 में, नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) के रसेल ओकुंग (Russel Okung) बिटकॉइन में पेमेंट लेने करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। उनकी मांग एक साल बाद 2020 में पूरी की गई।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »