Bitcoin, Ether में गिरावट, बाकी Cryptocurrency भी नुकसान में

Terra के 99 फीसदी तक गिर जाने का असर सभी क्रिप्‍टाकरेंसीज पर दिखाई दे रहा है।

Bitcoin, Ether में गिरावट, बाकी Cryptocurrency भी नुकसान में

वर्तमान में क्रिप्टो सेक्टर का मार्केट कैप 1.28 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 99,62,118 करोड़ रुपये) है।

ख़ास बातें
  • ग्‍लोबल लेवल पर BTC का ट्रेडिंग मूल्य 29,831 डॉलर पर पहुंचा
  • ETH अपने हाई मार्क 4,811 डॉलर से बहुत दूर है
  • मीम कॉइंंस- डॉजकॉइन और शीबा इनु भी नुकसान में हैं
विज्ञापन
क्रिप्टो सेक्‍टर के लिए बीते कुछ दिन खासतौर पर मुश्किल भरे रहे हैं। टेरा (Terra) के गर्त में जाने के बाद से ज्‍यादातर क्रिप्टोकरेंसी ने अपनी चमक खो दी है। वो मार्केट में ऊपर उठने के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही हैं। इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, बुधवार को बिटकॉइन की शुरुआत 1.21 फीसदी की गिरावट के साथ हुई। भारत में BTC का मौजूदा ट्रेडिंग प्राइस 31,359 डॉलर (लगभग 24 लाख रुपये) के करीब है। दुनिया की यह सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर भी बढ़ोतरी दर्ज नहीं कर पा रही। Binance और Coinbase जैसे एक्‍सचेंजों पर BTC में लगभग 1.95 प्रतिशत की गिरावट आई है। ग्‍लोबल लेवल पर BTC का ट्रेडिंग मूल्य 29,831 डॉलर (लगभग 23 लाख रुपये) तक आ गया है। 

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) भी घाटे से डील कर रही है। हालांकि इसमें BTC की तुलना में कम गिरावट है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, मौजूदा वक्‍त में ETH 2,156 डॉलर (लगभग 1.65 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है। ETH अपने हाई मार्क 4,811 डॉलर (लगभग 3.75 लाख रुपये) से बहुत दूर है, जो उसने पिछले साल हासिल किया था।  

Terra के 99 फीसदी तक गिर जाने का असर सभी क्रिप्‍टाकरेंसीज पर दिखाई दे रहा है। इस वाकये ने क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर बन रहे ट्रस्‍ट फैक्‍टर पर भी हमला बोला है। Binance Coin, Cardano, Solana और Polkadot की कीमतों में भी गिरावट देखी जा रही है। Polygon और Chainlink भी ऊपर उठने के लिए संघर्ष कर रही हैं। 

मार्केट में गिरावट का असर मीम कॉइंस पर भी दिखाई दे रहा है। Dogecoin और Shiba Inu की कीमतों में भी कमी आई है। मार्केट पर नजर रखने वाले सोर्सेज का मानना ​​है कि बाजार में उतार-चढ़ाव पहले भी देखा गया है। निवेशकों को यह समझना होगा कि मार्केट कहां पहुंच सकता है और पहले क्‍या हुआ था। 

यूके स्थित फिनटेक फर्म ब्रिजवेव के चेयरमैन अक्षय भार्गव ने गैजेट्स 360 को बताया कि निवेशक आमतौर पर क्रिप्टोकरेंसी जैसी जोखिम भरी संपत्ति से दूर जा रहे हैं, क्योंकि अमेरिकी पॉलिसी मेकर्स ने मॉनेटरी सप्‍लाई को सख्‍त कर दिया है। इसने इक्विटी के साथ-साथ क्रिप्टो की कीमतों को कम कर दिया है। फिर कई और मामले भी हैं, जैसे टेरा कॉइन का बुरा प्रदर्शन। 

बहरहाल, बुधवार को क्रिप्‍टोकरेंसी मार्केट में कुछ सिक्‍कों ने फायदा भी देखा है। इनमें Tether, USD Coin, Tron, Litecoin और Uniswap आदि शामिल हैं। CoinMarketCap के अनुसार, वर्तमान में क्रिप्टो सेक्टर का मार्केट कैप 1.28 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 99,62,118 करोड़ रुपये) है।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »