Bitcoin माइनिंग मशीन निर्माता Bitmain चीन में बंद कर सकती है अपनी मशीनों की बिक्री

Bitcoin माइनिंग मशीन बनाने वाली कंपनी Bitmain कथित तौर पर चीन में मशीनों की सेल को बंद करने के फैसले पर विचार कर रही है।

Bitcoin माइनिंग मशीन निर्माता Bitmain चीन में बंद कर सकती है अपनी मशीनों की बिक्री

चीन में क्रिप्टो बैन के बाद इससे जुड़ी कंपनियां अपने बिजनेस को नए सिरे से बदल रही हैं।

ख़ास बातें
  • Bitmain कथित तौर पर चीन में मशीनों की सेल को बंद करने का कर रही है विचार।
  • इथेरियम माइनिंग पूल Sparkpool ने भी चीन में किया ऑपरेशन रोकने का ऐलान।
  • चीन पर्यावरणीय प्रभाव का हवाला देते हुए क्रिप्टोकरेंसी पर नकेल कस रहा है।
विज्ञापन
Bitcoin माइनिंग मशीन बनाने वाली कंपनी Bitmain कथित तौर पर चीन में मशीनों की सेल को बंद करने के फैसले पर विचार कर रही है। Bitmain बिटकॉइन माइनिंग मशीन बनाती है जिसका हेडक्वार्टर चीन में ही है।  बिटमैन का यह कदम चीन द्वारा पिछले सप्ताह की शुरुआत में क्रिप्टो एक्टिविटी पर पूरी तरह से बैन लगाने के बाद आया है। चीन में उन्हें दंडनीय अपराधों के रूप में कैटीगॉराइज किया गया है। बिटमैन ने अभी तक इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है, लेकिन इस मामले के जानकार तीन लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर मीडिया को जानकारी दी है। कथित तौर पर बिटमैन भी उन्हीं कारणों से चीन में से प्रोडक्शन खींचने की योजना बना रहा है।

Bitmex की एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, 2013 में स्थापित, Bitmain के पास जून 2020 तक क्रिप्टो माइनिंग मशीनों के सेग्मेंट में मार्केट शेयर का 46 प्रतिशत हिस्सा था। इससे पहले विभिन्न रिपोर्टों में कहा गया है, चीनी ई-कॉमर्स प्रमुख Alibaba ने घोषणा की कि वह चीन में अपने प्लैटफॉर्म के माध्यम से सभी क्रिप्टो-माइनिंग मशीनों की सेल को सीज़ कर रहा है। 

इसके अलावा, चीन स्थित इथेरियम माइनिंग पूल Sparkpool ने क्रिप्टो ट्रेडिंग पर देश की कार्रवाई के बाद चीन के ऑपरेशन को खत्म करने की घोषणा की। कंपनी ने अपने फैसले को सपोर्ट करते हुए कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि चीनी यूजर्स द्वारा सर्वर पर स्टोर किए गए क्रिप्टो ऐसेट्स की सुरक्षा बनाई रखी जा सके। 

मगर जब चीन पर्यावरणीय प्रभाव का हवाला देते हुए क्रिप्टोकरेंसी पर नकेल कस रहा है, तो अन्य देश और शहर, जो डिजिटल करेंसी का सपोर्ट करते हैं, इस पर बैन लगाने के बजाय क्रिप्टो माइनिंग के पर्यावरणीय प्रभाव को रोकने के तरीके खोजने की कोशिश कर रहे हैं। उदाहरण के लिए, अमेरिका के मियामी शहर के मेयर फ्रांसिस सुआरेज़ ने माइनर्स के कार्बन फुट प्रिंट्स को कम करने के लिए फ्लोरिडा राज्य में न्यूक्लियर प्लांट के पास बिटकॉइन माइनिंग सेंटर बनाने का प्रस्ताव रखा है। मई महीन में आए मार्केट क्रैश के पीछे बिटकॉइन माइनिंग पर बैन लगाने के विभिन्न देशों के फैसले को भी इसके कारक के रूप में देखा जा रहा था।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto Currency, Bitcoin, Bitcoin news, Bitmain
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »