सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा क्या देश में  Bitcoin गैर कानूनी है

आरोपियों ने यह दिखाया था कि उनकी फर्म क्रिप्टोकरंसी माइनिंग और ब्लॉकचेन से जुड़ी है और उसके पास चीन में एक माइनिंग फार्म है

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा क्या देश में  Bitcoin गैर कानूनी है

इससे पहले भी क्रिप्टोकरंसीज से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ मामले हो चुके हैं

ख़ास बातें
  • सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान बिटकॉइन पर सवाल किया
  • यह मामला बिटकॉइन से जुड़े एक फ्रॉड का है
  • इसमें आरोपियों ने लोगों को गलत जानकारी देकर फ्रॉड किया था
विज्ञापन
क्रिप्टोकरंसीज को लेकर भ्रम की स्थिति का एक बड़ा उदाहरण मिला है। सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को केंद्र सरकार से पूछा क्या देश में Bitcoin गैर कानूनी है। GainBitcoin स्कैम से जुड़े मामले के आरोपियों में शामिल अजय भारद्वाज की जमानता रद्द करने की मांग वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह प्रश्न किया। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्य भाटी ने कहा कि आरोपी अजय भारद्वाज कथित तौर पर बिटकॉइन के फ्रॉड में शामिल है।

जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और सूर्य कांत की बेंच ने आरोपी को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया और गिरफ्तारी से उसकी अंतरिम सुरक्षा को सुनवाई की अगली तिथि तक बढ़ा दिया। इस मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद होगी। एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने भारद्वाज और अन्यों के खिलाफ दो एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का एक मामला दर्ज किया है। ED ने बताया है कि जांच में पता चला है कि मैसर्स वेरियाब्लेटेक प्राइवेट लिमिटेड, सिंगापुर और इसके डायरेक्टर्स अमित भारद्वाज और उसके भाई अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज और उनके पिता ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने का एक आपराधिक षडयंत्र किया था।

आरोपियों ने यह दिखाया था कि उनकी फर्म क्रिप्टोकरंसी माइनिंग और ब्लॉकचेन से जुड़ी है और उसके पास चीन में एक माइनिंग फार्म है। उन्होंने बताया था कि फर्म बड़े वेंडर्स को बिटकॉइन में पेमेंट कर उनसे क्लाउड माइनिंग हैश पावर खरीदती है। ED ने बताया कि लोगों को यह कहा गया था कि वे फर्म के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर 18 महीनों के लिए क्लाउड माइनिंग स्पेस का एक छोटा हिस्सा खरीद सकते हैं और उन्हें इस अवधि के दौरान प्रति बिटकॉइन 10 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा। 

इससे पहले भी क्रिप्टोकरंसीज से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ मामले हो चुके हैं। इनमें बहुत से लोगों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। हाल ही में महाराष्ट्र के नागपुर में40 करोड़ रुपये की क्रिप्टोकरंसी धोखाधड़ी का मामला हुआ था। इसमें दो हजार से अधिक निवेशकों को निशाना बनाया गया है। इसमें 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें मुख्‍य आरोपी, उसकी पत्‍नी और दो सहयोगी भी हैं। इन्‍हें पुणे के लोनावला से अरेस्‍ट किया गया था। विदेश में भी क्रिप्टोकरंसीज से जुड़े धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं। 


 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Government, Investors, Fraud, ED
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »