चीन में Cryptocurrency के जरिए फंड जुटाना गैरकानूनी घोषित, होगी जेल की सजा

चीन का यह कदम क्रिप्टो से जुड़ीं गतिविधियों पर उसकी सख्‍त कार्रवाई का हिस्‍सा है।

चीन में Cryptocurrency के जरिए फंड जुटाना गैरकानूनी घोषित, होगी जेल की सजा

सजा की घोषणा करते समय आरोपी के पिछले रिकॉर्ड को भी देखा जाएगा।

ख़ास बातें
  • आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड पाया जाता है, तो ज्‍यादा सजा मिलेगी
  • क्रिप्टो से जुड़ीं गतिविधियों पर सख्‍त कार्रवाई का हिस्‍सा है यह कदम
  • पिछले साल चीन ने देश में क्रिप्‍टो माइन‍िंंग पर भी बैन लगा दिया था
विज्ञापन
‘वर्चुअल करेंसी' का इस्‍तेमाल करके फंड जुटाने पर चीन ने एक नया प्रतिबंध लगा दिया है। इस गतिविधि को अवैध बताते हुए चीन ने कहा है कि क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) का इस्‍तेमाल करके फंड इकट्ठा करने वाले व्‍यक्‍ति को जेल की सजा भुगतनी होगी। जुटाए गए फंड के अनुसार सजा तय की जाएगी। चीन का यह कदम क्रिप्टो से जुड़ीं गतिविधियों पर उसकी सख्‍त कार्रवाई का हिस्‍सा है। चीन के सुप्रीम पीपुल्स कोर्ट ने गुरुवार को यह ऐलान किया। चीनी अथॉरिटीज के ऑफ‍िशियल बयान में कहा गया है कि अवैध सार्वजनिक जमा रकम CNY 500,000 (लगभग 60 लाख रुपये) से अधिक होने पर कानून के अनुसार आपराधिक जिम्मेदारी की जांच की जाएगी।

क्रिप्‍टोकरेंसी के जरिए पैसे जुटाने वालों के लिए सजा की घोषणा करते समय उनके पिछले रिकॉर्ड को भी देखा जाएगा। अगर आरोपी का क्रिमिनल रिकॉर्ड पाया जाता है, तो उसी हिसाब से सजा भी तय की जाएगी।   

हाल के दिनों में यूक्रेन और कनाडा जैसे देशों से भी क्रिप्‍टोकरेंसी के जरिए फंड जुटाने के मामले सामने आए हैं। CryptoPotato की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन इन गाइडलाइंस के जरिए फाइनेंशियल क्राइम्‍स को खत्म करने और क्रिप्‍टोकरेंसी के जरिए फंड जुटाने में लिप्‍त लोगों को सजा देना चाहता है। 
वैसे, क्रिप्टो सेक्टर के प्रति चीन का यह रवैया कोई नई बात नहीं है। पिछले साल सितंबर में चीन ने क्रिप्टो माइनिंग और ट्रेडिंग पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। जिस वक्‍त यह फैसला लिया गया, उस वक्‍त चीन में क्रिप्‍टो माइनर्स की संख्‍या दुनिया में सबसे ज्‍यादा थी। चीन ने अबतक यह नहीं बताया है कि उसने क्रिप्‍टो को लेकर इतने सख्‍त कदम किन वजहों से उठाए। 

हालांकि ऑटो मेकर टेस्‍ला के चीफ एलन मस्‍क ने कहा था कि चीन में बिजली की कमी एक कारण हो सकती है, जिस वजह से क्रिप्‍टो माइनिंग पर बैन लगाया गया। गौरतलब है क्रिप्‍टो माइनिंग में बेतहाशा बिजली खर्च होती है। 

गौरतलब है कि क्रिप्‍टोकरेंसी को लेकर दुनिया के ज्‍यादातर देशों का रुख अभी स्‍पष्‍ट नहीं है। मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स चोरी और टेरर फंडिंग जैसी अवैध गतिविधियां इसकी वजह से आसान हुई हैं, जिस वजह से दुनियाभर के सरकारें क्रिप्‍टो को लेकर सकारात्‍मक रवैया नहीं दिखा पा रहीं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  2. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  3. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  6. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  7. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  8. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  9. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  10. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »