Bitcoin, Ether समेत आज Crypto मार्केट में दिखा बड़ा उछाल, लेकिन स्टेबल कॉइन्स लुढ़के

क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Mudrex के सीईओ Edul Patel ने गैजेट्स 360 को बताया कि मार्केट में चल रहा सुस्ती का माहौल बताता है कि निवेशक कम जोखिम वाले निवेश की ओर रुख कर रहे हैं

Bitcoin, Ether समेत आज Crypto मार्केट में दिखा बड़ा उछाल, लेकिन स्टेबल कॉइन्स लुढ़के

आज बिटकॉइन की कीमत $32,707 (लगभग 25 लाख रुपये) पर चल रही है

ख़ास बातें
  • Binance Coin, Cardano, Solana और Polkadot में बढ़त
  • स्टेबल कॉइन्स में आज गिरावट दर्ज
  • निवेशक कम जोखिम वाले निवेश की ओर कर रहे रुख
विज्ञापन
जून के दूसरे हफ्ते की शुरुआत क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के लिए फायदे के साथ हुई है। बिटकॉइन समेत लगभग सभी पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स आज हरे रंग में नजर आ रहे हैं। बिटकॉइन में आज 4.25 प्रतिशत की बढ़त हुई है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार आज बिटकॉइन की कीमत $32,707 (लगभग 25 लाख रुपये) पर चल रही है। ग्लोबल लेवल पर भी बिटकॉइन की कीमत में उछाल देखा गया है। Binance और CoinMarketCap जैसे अन्तर्राष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत में  4.83 प्रतिशत का इजाफा देखा गया। वर्तमान में इसकी ग्लोबल वैल्यू $31,154 (लगभग 24 लाख रुपये) पर चल रही है। 

मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर की कीमत में भी आज बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। आज ईथर की ट्रेड ओपनिंग 4.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ हुई। गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, खबर लिखे जाने के समय तक यह $1,969 (लगभग 1.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा अन्य ऑल्टकॉइन्स में भी अच्छी खासी बढोत्तरी आज देखी गई है। पिछले दिनों Terra के क्रैश होने के कई हफ्तों के बाद मार्केट में आज अच्छा खासा उछाल देखा गया है। 

बिटकॉइन और ईथर के साथ बढ़त हासिल करने वाले अन्य पॉपुलर कॉइन्स में Binance Coin, Cardano, Solana और Polkadot शामिल हैं। मार्केट में आए इस उछाल का फायदा डॉजकॉइन और शिबा इनु को भी हुआ। दोनों ही पॉपुलर मीम कॉइन्स में आज महत्वपूर्ण बढ़त देखी गई। डॉजकॉइन में आज 1.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। खबर लिखे जाने के समय तक यह $0.087 (लगभग 7 रुपये) पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी तरफ, इसके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी शिबा इनु में आज 1.91 प्रतिशत का इजाफा हुआ। खबर लिखे जाने के समय तक गैजेट्स 360 क्रिप्टो प्राइस चार्ट पर यह $0.000012 (लगभग 0.000907 रुपये) की कीमत पर ट्रेड कर रहा था। 

क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म Mudrex के सीईओ Edul Patel ने गैजेट्स 360 को बताया कि मार्केट में चल रहा सुस्ती का माहौल बताता है कि निवेशक कम जोखिम वाले निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। 

पटेल ने कहा, "Bitcoin 31,000 डॉलर (लगभग 24 लाख रुपये) के लेवल को पार करने के लिए संघर्ष कर रहा है। मार्केट और निवेशक अभी हाल के क्रैश से उबर नहीं पाए हैं। इसलिए, आने वाले अभी कुछ और दिनों के लिए बिटकॉइन और दूसरी क्रिप्टोकरेंसी में बढ़त काफी सीमित रहने वाली है। वहीं, इथेरियम भी अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहा है।"
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Crypto, Crypto prices updates, Cryptocurrency

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  3. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  5. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  6. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  8. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  10. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »