लग्जरी फैशन हाउस Balenciaga के कस्‍टमर Bitcoin और Ether से कर पाएंगे खरीदारी!

ब्रैंड की ऑफ‍िशियल वेबसाइट से खरीदारी करते समय भी कस्‍टमर, क्रिप्टो में पेमेंट कर सकेंगे।

लग्जरी फैशन हाउस Balenciaga के कस्‍टमर Bitcoin और Ether से कर पाएंगे खरीदारी!

क्रिप्‍टोकरेंसी को पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में अपनाने वाले नामों में कई और ब्रैंड्स भी शामिल हैं।

ख़ास बातें
  • यह पेशकश न्यू यॉर्क और लॉस एंजिल्स में कस्‍टमर्स को दी जाएगी
  • इस ऑफर को बाकी शहरों में भी पेश करने की तैयारी है
  • कई और डिजिटल संपत्तियों को भी इससे जोड़ा जा सकता है
विज्ञापन
क्रिप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) मार्केट में भले ही गिरावट का दौर देखा जा रहा है, लेकिन इसे पेमेंट ऑप्‍शन के तौर पर स्‍वीकार करने वाले ब्रैंड्स की तादाद बढ़ रही है। इस कड़ी में अगला नाम है फ्रांसीसी फैशन ब्रैंड, बालेंसीगा (Balenciaga) का। कहा जा रहा है कि यह ब्रैंड पेमेंट मैथड के रूप में क्रिप्टोकरेंसी को स्‍वीकार करेगा। जानकारी के अनुसार, शुरुआत में यह पेशकश न्यू यॉर्क में मैडिसन एवेन्यू और लॉस एंजिल्स में रोडियो ड्राइव पर फर्म की अमेरिकी शॉप्‍स पर उपलब्ध होगी।

cryptopotato ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि Balenciaga अपने अमेरिकी कस्‍टमर्स को बिटकॉइन (Bitcoin) और ईथर (Ether) का इस्‍तेमाल करके कपड़े, जूते, बैग और अन्य प्रोडक्‍ट खरीदने की इजाजत देगी। ब्रैंड की ऑफ‍िशियल वेबसाइट से खरीदारी करते समय कस्‍टमर, क्रिप्टो में भी पेमेंट कर सकेंगे। माना जा रहा है कि यह फैशन हाउस आने वाले वक्‍त में इस ऑफर को बाकी शहरों में भी पेश कर सकता है। इसके अलावा, कई और डिजिटल संपत्तियों को भी इससे जोड़ा जा सकता है। 

क्रिप्‍टोकरेंसी को पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में अपनाने वाले नामों में कई और ब्रैंड्स भी शामिल हैं। इस महीने की शुरुआत में स्विस लग्‍जरी वॉचमेकर टैग ह्यूअर (Tag Heuer) ने भी ऐसा ही कदम उठाया। कंपनी ने 12 डिजिटल संपत्तियों के साथ-साथ 5 स्‍टेबलकॉइंस को भी अपनी अमेरिकी वेबसाइट पर पेमेंट ऑप्‍शन के रूप में स्‍वीकार करना शुरू किया। कंपनी ने BitPay को अपना पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बनाया है। टैग ह्यूअर के सीईओ ने खुलासा किया कि उनकी फर्म अपनी शुरुआत के बाद से ही बिटकॉइन को पेमेंट ऑप्‍शन के तौर पर स्‍वीकार कर रही है। 

उन्‍होंने यह भी कहा कि क्रिप्‍टाकरेंसी मार्केट में जारी उतार-चढ़ाव बहुत चिंता की बात नहीं है। Balenciaga का भी यही मानना है। कंपनी का कहना है कि उसने यह कदम दूर की सोचते हुए उठाया है। इस सेक्‍टर में अस्‍थायी उतार-चढ़ाव कोई नई बात नहीं है। 

कुछ और ब्रैंडस की बात करें, तो पिछले साल जर्मन फैशन कंपनी फिलिप प्लीन इंटरनेशनल AG ने कस्‍टमर्स को पेमेंट मैथड के रूप में 15 क्रिप्‍टोकरेंसी का इस्‍तेमाल करने का ऑप्‍शन दिया था। ब्रैंड्स जिन क्रिप्‍टोकरेंसी को सबसे ज्‍यादा अपना रहे हैं, उनमें बिटकॉइन और ईथर शामिल हैं। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में आई मौजूदा गिरावट कई लोगों के लिए समस्या हो सकती है, लेकिन ज्‍यादातर ब्रैंड्स इससे इत्‍तेफाक नहीं रखते। वह क्रिप्‍टो के फ्यूचर को देखते हुए इसे अपनाना जारी रखे हुए हैं।  
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »