Bitcoin में मामूली नुकसान, Ether में 2 प्रतिशत से ज्यादा तेजी

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 2.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्राइस 2,361 डॉलर पर था

Bitcoin में मामूली नुकसान, Ether में 2 प्रतिशत से ज्यादा तेजी

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.52 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.65 लाख करोड़ डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस प्राइस 42,812 डॉलर पर था
  • Ether में 2.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है
  • क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ट्रेडिंग पर असर पड़ा है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को 0.09 प्रतिशत की कुछ गिरावट थी। इसका प्राइस 42,812 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में इसमें लगभग 10 डॉलर की गिरावट हुई है। मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि कुछ वोलैटिलिटी के बावजूद बिटकॉइन में स्थिरता से इसका प्राइस जल्द 43,000 डॉलर को पार कर सकता है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 2.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका प्राइस 2,361 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में Ether का प्राइस लगभग 50 डॉलर बढ़ा है। इसके अलावा Binance Coin, Solana, Ripple, Cardano, Chainlink और Polkadot के प्राइस गिरे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.52 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.65 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinDCX की रिसर्च टीम ने Gadgets360 को बताया, "Ether अपनी रेंज की ऊपरी लिमिट पर है। यह 2,380 डॉलर के लेवल से कुछ कम पर ट्रेड कर रहा है।" इस बारे में WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने कहा, "अमेरिका में इस सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस को लेकर सख्त रवैये पर दोबारा विचार किया जा सकता है क्योंकि कुछ कंपनियां डिजिटल एसेट्स के लिए नए यूज केसेज पेश कर रही हैं। अमेरिका में चुनाव निकट हैं और यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा हो सकता है।" 

देश में क्रिप्टो सेगमेंट पर टैक्स अधिक होने से ग्रोथ पर असर पड़ रहा है। बजट से पहले क्रिप्टो इंडस्ट्री ने केंद्र सरकार से इस सेगमेंट पर टैक्स घटाने के निवेदन किए थे। हालांकि, इंटरिम बजट में फाइनेंस मिनिस्टर Nirmala Sitharaman ने क्रिप्टो सेगमेंट का कोई जिक्र नहीं किया है। इससे इस इंडस्ट्री से जुड़े स्टेकहोल्डर्स निराश हैं। क्रिप्टो इंडस्ट्री को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार की ओर से पेश किए जाने वाले बजट में इस सेगमेंट के लिए कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। लगभग डेढ़ वर्ष पहले सरकार ने प्रत्येक क्रिप्टो ट्रांजैक्शन पर एक प्रतिशत का TDS लगाया था। इसके साथ ही क्रिप्टो से मिलने वाले प्रॉफिट पर 30 प्रतिशत टैक्स लागू किया गया था। इस सेगमेंट से जुड़े स्टेकहोल्डर्स का कहना है कि इससे देश में क्रिप्टो की ट्रेडिंग एक्टिविटीज घटी हैं। कुछ देशों में रेगुलेटर्स ने इस सेगमेंट को लेकर चेतावनी दी है।  

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Tax, Exchange, Solana, Market, Demand, Bitcoin, Regulators, Litecoin, Investors, Prices

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  2. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  3. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  5. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  6. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  7. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  8. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  9. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  10. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »