Dogecoin जल्द होगा 1 डॉलर के पार! एलन मस्क के साथ इस क्रिप्टो दिग्गज की होगी पार्टनरशिप!

एलन मस्क के ट्वीट भी डॉजकॉइन की कीमत को बहुत प्रभावित करते हैं।

Dogecoin जल्द होगा 1 डॉलर के पार! एलन मस्क के साथ इस क्रिप्टो दिग्गज की होगी पार्टनरशिप!

Dogecoin वर्तमान में इकलौता टोकन है जिसकी कीमत में सबसे अधिक सरसरी बनी हुई है।

ख़ास बातें
  • मस्क के एक ट्वीट से ही इस मीम क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में बड़ा उछाल आता है
  • अब मस्क के साथ विटालिक ब्यूटिरिन की पार्टनरशिप की खबर है
  • डॉजकॉइन ने पिछले कुछ दिनों में 150% से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की है
विज्ञापन
Dogecoin इन दिनों फिर से चर्चा में आ गया है। एलन मस्क (Elon Musk) की ट्विटर डील (Twitter Deal) पूरी होने के बाद इस मीम टोकन की कीमत में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। अस्थिर क्रिप्टो मार्केट में अब डॉजकॉइन अपना मजबूत स्टैंड पेश कर रहा है। पिछले कुछ दिनों में क्रिप्टो मार्केट में बड़ी उथल-पुथल देखी गई है, लेकिन डॉजकॉइन एकमात्र ऐसा टोकन है जिसने हाल ही में लगातार अपनी कीमत में बढ़ोत्तरी की है। अब एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि इसकी कीमत 1 यूएसडॉलर (1 USD) के स्तर तक जल्द पहुंच सकती है। यहां तक कि यह एक डॉलर (लगभग 80 रुपये) के स्तर को पार भी कर सकता है। 

Dogecoin प्राइस में फिलहाल लगातार बढ़ोत्तरी बनी हुई है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट की मानें तो इसकी कीमत जल्द ही 1 डॉलर (लगभग 80 रुपये) के स्तर को पार कर लेगी, बशर्तें की इसकी बढ़ती कीमत का ग्राफ ऐसे ही ऊपर जाता रहे। गोख्शटीन गोख्शटीन मीडिया के फाउंडर डेविड गोख्शटीन के अनुसार क्रिप्टो जगत के दो दिग्गज शख्स- एलन मस्क और विटालिक बुटेरिन, डॉजकॉइन को लिफ्ट करने के लिए साथ आ सकते हैं। दोनों ही लोग क्रिप्टो जगत में बड़ी पैठ रखते हैं और अब इनके साथ आने की खबर है ताकि डॉजकॉइन को अभूतपूर्व स्तर तक उठाया जा सके, यहां तक कि बिटकॉइन से भी आगे। अभी तक इस बारे में दोनों में से किसी की ओर से इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सिर्फ खबर मात्र से ही डॉजकॉइन की कीमत में आग लग गई है। 

एलन मस्क के ट्वीट भी डॉजकॉइन की कीमत को बहुत प्रभावित करते हैं। मस्क के एक ट्वीट से ही इस मीम क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में बड़ा उछाल आता है। वहीं, इथेरियम (Ethereum) के को-फाउंडर विटालिक ब्यूटिरिन (Vitalik Buterin) भी क्रिप्टो दिग्गज हैं। ऐसे में अगर दोनों की पार्टनरशिप की खबरें सच साबित होती हैं तो आने वाले कुछ ही महीनों में डॉजकॉइन क्रिप्टो मार्केट का सरताज बन सकता है। खबर ये भी चल रही है कि ट्विटर में जल्द ही इन-ऐप पर्चेज सर्विस शुरू की जा सकती है, जिसमें डॉजकॉइन को भी पेमेंट मेथड के रूप में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, एलन मस्क ने अभी तक इस बारे में कोई भी डिटेल्स बाहर नहीं की हैं। फिर भी, डॉजकॉइन की कीमत में अब कुछ समय तक और अधिक बढ़ोत्तरी होना तय है। 

एलन मस्क की Twitter डील पूरी होने के बाद से डॉजकॉइन की कीमत में काफी इजाफा हो चुका है। एलन मस्क शुरुआत से ही डॉजकॉइन के सपोर्टर रहे हैं। कुछ दिनों पहले डॉजकॉइन क्रिप्टोकरेंसी में बड़े ट्रांजैक्शन देखे गए थे। हाल ही में डॉजकॉइन के तीसरे सबसे बड़े व्हेल ने लाखों की संख्या में डॉजकॉइन का ट्रांसफर किया था। ये सब घटनाएं बताती हैं कि क्रिप्टो मार्केट में यह फिलहाल इकलौता ऐसा टोकन है जिसमें सबसे ज्यादा सरसरी है। डॉजकॉइन की वर्तमान कीमत की बात करें भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, डॉजकॉइन की आज की कीमत 8.69 रुपये है जो कि पिछले 24 घंटों में 3% की बढ़ोत्तरी है। Dogecoin को 2013 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बिली मार्कस और जैक्सन पामर द्वारा बनाया गया था। इसकी शुरुआत एक मीम के तौर पर हुई थी, जिसके बाद क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में मीम कॉइन्स की बाढ़ आ गई।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »