Cryptocurrency News: अप्रैल 2021 से अब तक टॉप 5 डिजिटल कॉइन्स की ऐसी रही परफॉर्मेंस

मार्च में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरबीआई के बैन को उलटने और बिटकॉइन, इथेरियम, डॉजकॉइन और अन्य कॉइन में ट्रेड की परमिशन मिलने के बाद क्रिप्टोकरेंसी ट्रेड में तेजी आई।

Cryptocurrency News: अप्रैल 2021 से अब तक टॉप 5 डिजिटल कॉइन्स की ऐसी रही परफॉर्मेंस

इस साल क्रिप्टोकरेंसी की शुरुआत धीमी रही लेकिन अब यह स्टेबल होने के करीब है।

ख़ास बातें
  • 17 सितंबर को Ethereum की कीमत 2.76 लाख रुपये थी।
  • भारत में कार्डानो की कीमत 187.82 रुपये पर चल रही है।
  • मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में Ripple पांचवें नम्बर पर है।
विज्ञापन
इस साल क्रिप्टोकरेंसी की शुरुआत धीमी रही। मुख्य रूप से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आदेश के कारण, जिसमें बैंकों को कहा गया कि वे क्रिप्टो में किसी तरह की डील न करें। मार्च में सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरबीआई के बैन को उलटने और बिटकॉइन, इथेरियम, डॉजकॉइन और अन्य कॉइन में ट्रेड की परमिशन मिलने के बाद क्रिप्टोकरेंसी ट्रेड में तेजी आई। तब से CoinSwitch Kuber और CoinDCX जैसे कई ऑनलाइन एक्सचेंज फले-फूले हैं। मगर अधिकांश क्रिप्टोकरेंसी की अत्यधिक अस्थिरता को देखते हुए, इन वर्चुअल ऐसेट्स में निवेश करने के लिए इनको समझने में मशक्कत करनी पड़ती है। उसके लिए एक तरीका इन कॉइन्स की हिस्ट्री को देखना है। 

पिछले कुछ हफ्तों और महीनों में क्रिप्टोकरेंसी ने कैसे ट्रेंड दिखाया है, इससे निकट भविष्य में उनकी क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है। और क्या किसी व्यक्ति को अभी निवेश करना चाहिए या इंतजार करना चाहिए इस बारे में भी फैसला किया जा सकता है। इस फाइनेंशिअल ईयर की शुरुआत (1 अप्रैल) के बाद से अब तक टॉप 5 डिजिटल कॉइन्स का ट्रेंड ऐसा रहा है:
 

Bitcoin

बिटकॉइन दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी है। 2009 में अपनी शुरुआत के बाद से यह क्रिप्टोकरेंसी बाजार में राज कर रहा है। इस साल 1 अप्रैल को यह करीब 42 लाख रु. के स्तर पर था। मगर मई के अंत तक, जब माइनिंग पर चीनी कार्रवाई के कारण मार्केट बड़े पैमाने पर क्रैश हो गया, तो यह 22 लाख रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, बिटकॉइन की कीमत अब सुधर गई है। 18 सितंबर को यह करीब 37 लाख रु. पर ट्रेड कर रहा था। 
 

Ethereum

एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह एकमात्र ऐसी वर्चुअल करेंसी है जिसमें बिटकॉइन को चुनौती देने की क्षमता है, मगर अभी यह अपनी वास्तविक क्षमता से काफी दूर है। इस फाइनेंशिअल इयर की शुरुआत में, Ethereum 1.40 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा था। अगस्त की शुरुआत में इसने 2 लाख रुपये के लेवल को पार किया। यह वह समय था जब इथेरियम ब्लॉकचेन में लंदन का बड़ा अपग्रेड हुआ था। तब से इथेरियम का प्राइस बढ़ना जारी है। 18 सितंबर को यह 2.76 लाख रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
 

Cardano

2017 में लॉन्च किया गया कार्डानो बाकियों की तुलना में एक नया कॉइन है जो टॉप 5 में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार आगे बढ़ रहा है। कार्डानो ने केवल एक महीने में लगभग 150% का रिटर्न दिया। 20 जुलाई को यह 79.71 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। लेकिन अगस्त तक यह 191.41 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसने अगले कुछ हफ्तों में और अधिक प्रोफिट दिया। जिसके चलते इस महीने की शुरुआत में यह अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया जो कि 227 रुपये है। मगर अब कार्डानो की कीमत थोड़ी कम हो गई है। खबर लिखने के समय 18 सितंबर को यह 187.82 रुपये पर कारोबार कर रहा था। 
 

Tether

टीथर अमेरिकी डॉलर से जुड़ी एक स्टेबल करेंसी है। सबसे पहला होने के नाते, यह सबसे पॉपुलर स्टेबल करेंसी है। चूंकि यह डॉलर से जुड़ा है तो प्रत्येक टीथर कॉइन को टीथर लिमिटेड के रिजर्व में वास्तविक डॉलर द्वारा सपोर्टेड माना जाता है। इसलिए बाकी क्रिप्टोकरेंसी की तुलना में यह बहुत ज्यादा स्टेबल है। हालांकि इस तरह की स्थिरता इसकी ग्रोथ को भी रोकने की संभावना पैदा करती है। इस फाइनेंशिअल इयर की में यह 73-75 रुपये की रेंज के अंदर रह गया है। 18 सितम्बर को टीथर की कीमत कीमत 77 रुपये थी। 
 

Ripple

मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में यह पांचवें नम्बर पर है। तकनीकी रूप से कहा जाए तो रिप्पल एक क्रिप्टोकरेंसी नहीं है। यह ओपन-सोर्स पेमेंट की सुविधा देता है और XRP इस नेटवर्क पर चलने वाली क्रिप्टोकरेंसी है। 1 अप्रैल से इसकी कीमत दोगुनी हो गई है। 41 से रु. अब 80 रुपये इसकी कीमत है। मगर 2017 के अंत में और जनवरी 2018 की शुरुआत में यह 242 रुपये के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर था। 18 सितम्बर को खबर लिखने के समय पर रिप्पल की कीमत 84 रुपये थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  2. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  3. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
  4. Top Air Purifiers Under 5K: जहरीली हवा से बचाएंगे ये 6 सस्ते एयर प्यूरीफायर! कीमत ₹5 हजार से कम
  5. बैग में लेकर घूमें मॉनिटर! 8mm पतला OLED डिस्प्ले वाला AOC पोर्टेबल मॉनिटर लॉन्च
  6. Jio vs Airtel vs Vi: अनलिमिटेड कॉल, डाटा के कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं, जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Oppo Reno 17 सीरीज का लॉन्च 16 नवंबर को! 50MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  8. दिल्ली में AQI पहुंचा 700 के पार, कार Air Purifier करेंगे प्रदूषण से बचाव, अमेजन सेल में डिस्काउंट पर खरीदें
  9. Samsung का प्रीमियम फोन मिल रहा ₹6500 सस्ता, 4 कैमरा, 6.3 इंच डिस्प्ले, 4300mAh बैटरी से लैस
  10. Google का 50MP कैमरा वाला Pixel फोन मिल रहा ₹39,000 सस्ता, जल्द करें ऐसे मिलेगा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »