Crypto स्‍कैम इस वर्ष 81% बढ़े, इनवेस्टर्स के साथ हुई 58,697 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी : रिपोर्ट

रग पुल ने इस साल पीड़ितों से 2.8 बिलियन डॉलर (लगभग 21,333 करोड़ रुपये) से अधिक मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी हथिया ली।

Crypto स्‍कैम इस वर्ष 81% बढ़े, इनवेस्टर्स के साथ हुई 58,697 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी : रिपोर्ट

Photo Credit: Reuters

नवंबर में "Squidgame Cash" या "SQUID" नाम की एक नई क्रिप्टोकरेंसी के 99.99 प्रतिशत तक क्रैश होने के बाद उसे "रग पुल्‍ड" कर लिया गया था।

ख़ास बातें
  • रिसर्च फर्म Chainalysis ने अपनी रिपोर्ट में यह खुलासा किया है
  • घोटाले का सबसे आम रूप क्लासिक रग पुल classic rug pull था
  • रग पुल ने इस साल पीड़ितों से लगभग 21,333 करोड़ रुपये की क्रिप्‍टो चुराई
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया के लिए साल 2021 काफी अहम रहा है। एक ओर जहां बड़ी संख्‍या में लोगों ने क्रिप्‍टोकरेंसी में निवेश करना शुरू किया, वहीं क्रिप्‍टो स्‍कैम भी पूरे साल सुर्खियों में रहा। एक हालिया रिपोर्ट में रिसर्च फर्म Chainalysis ने खुलासा किया कि इस साल निवेशकों के साथ 7.7 बिलियन डॉलर (लगभग 58,697 करोड़ रुपये) से ज्‍यादा के क्रिप्‍टोकरेंसी घोटाले हुए। घोटाले का सबसे आम रूप क्लासिक रग पुल classic rug pull था, जहां डि‍वेलपर्स एक स्‍कैम प्रोजेक्‍ट लॉन्‍च करते हैं। उसमें निवेशकों को फंसाते हैं और खुद बच निकलते हैं। 

ब्लॉकचेन डेटा प्लेटफॉर्म Chainalysis ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि 2020 के मुकाबले इस साल क्रिप्टो स्‍कैम में 81 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जिसमें सबसे ज्‍यादा रग पुल rug pull थी। 

कुल मिलाकर रग पुल ने इस साल पीड़ितों से 2.8 बिलियन डॉलर (लगभग 21,333 करोड़ रुपये) से अधिक मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी हथिया ली। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि "डीसेंट्रलाइज्‍ड फाइनैंस (DeFi) में रग पुल सबसे ज्‍यादा देखा जाता है। इसमें डिवेलपर्स चुपचाप लिक्विडिटी पूल से फंड्स निकालते हैं। टोकन की वैल्‍यू को जीरो पर भेजते हैं और गायब हो जाते हैं।  

डीसेंट्रलाइज्‍ड फाइनैंस (DeFi) में रग पुल दूर-दूर तक फैला है, क्‍योंकि ब्‍लॉकचेन पर नए टोकन बनाना आसान और सस्‍ता है, जिन्‍हें कोड ऑडिट के बिना DeFi पर लिस्‍ट कर दिया जाता है। 

उदाहरण के लिए, नवंबर में "Squidgame Cash" या "SQUID" नाम की एक नई क्रिप्टोकरेंसी के 99.99 प्रतिशत तक क्रैश होने के बाद उसे "रग पुल्‍ड" कर लिया गया था। 

माना जाता है कि स्कैमर्स ने इस प्रोजेक्‍ट से 3.3 मिलियन डॉलर (लगभग 22 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। इस मामले में जांच अभी जारी है।

हालांकि हाल के दिनों में किसी एक निवेशको को टारगेट करने वाले क्रिप्टो स्‍कैम्‍स की संख्या में कमी आई है। पिछले साल के 10.7 मिलियन स्‍कैम्‍स के मुकाबले यह संख्या घटकर 4.1 मिलियन हो गई है। 

Chainalysis ने क्रिप्टोकरेंसी स्कैमर्स की मनी लॉन्ड्रिंग रणनीतियों का भी अनुमान लगाया है। बताया है कि साल 2021 में चुराई गईं ज्‍यादातर क्रिप्टोकरेंसी मेनस्‍ट्रीम एक्सचेंजों पर समाप्त हो गईं।

इस महीने की शुरुआत में क्रिप्टो एक्सचेंज बिटमार्ट ने एक हैक अटैक में $196 मिलियन (लगभग 1,479 करोड़ रुपये) की क्रिप्टो संपत्ति खो दी। NewsRoomPost की एक रिपोर्ट के अनुसार, "1 इंच" नाम के एक डीसेंट्रलाइज्‍ड एक्सचेंज एग्रीगेटर का इस्‍तेमाल हैकर्स ने इस चुराई गई संपत्‍त‍ि को ईथर टोकन के बदले स्वैप करने के लिए किया था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, cryptocurency, Scam, Crypto Scam, 2021, Rug Pulls, Chainalysis

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »