क्रिप्टो पेमेंट्स फर्म MoonPay का NFT के लिए बड़े एंटरटेनमेंट ब्रांड्स के साथ टाई-अप

फर्म के सॉफ्टवेयर से यूजर्स को क्रेडिट कार्ड, बैंक ट्रांसफर या मोबाइल वॉलेट्स जैसे पेमेंट के तरीकों के जरिए क्रिप्टोकरेंसीज को खरीदने और बेचने की सुविधा मिलती है

क्रिप्टो पेमेंट्स फर्म MoonPay का NFT के लिए बड़े एंटरटेनमेंट ब्रांड्स के साथ टाई-अप

अमेरिकी फर्म MoonPay की शुरुआत लगभग चार वर्ष पहले हुई थी

ख़ास बातें
  • ये ब्रांड्स NFT के लिए MoonPay के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेंगे
  • यह अपनी टेक्नोलॉजी अन्य फर्मों को भी बेचती है
  • इसकी सर्विस का इस्तेमाल एक करोड़ से अधिक कस्टमर्स करते हैं
विज्ञापन
क्रिप्टो पेमेंट्स प्रोवाइडर MoonPay ने नॉन-फंजिबल टोकन  ( NFT) मार्केट में एक्सपैंशन के लिए Universal Pictures, Creative Artists Agency और Fox Corp जैसे बड़े एंटरटेनमेंट ब्रांड्स के साथ डील की है। इसके तहत ये ब्रांड्स  NFT क्रिएट करने के लिए MoonPay के HyperMint प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेंगे।

HyperMint एक सेल्फ-सर्विस और डिवेलपर पर फोकस करने वाला प्लेटफॉर्म है जिससे कंपनियों, ब्रांड्स और क्रिएटिव एजेंसियों को आसानी से NFT को क्रिएट और मैनेज करने की सुविधा मिलती है। MoonPay के को-फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर Ivan Soto Wright ने Bloomberg को बताया कि उनकी फर्म टेक्नोलॉजी से फायदा उठाने की संभावना वाले स्पोर्ट्स, म्यूजिक, फिल्म और गेमिंग जैसे सेगमेंट पर जोर देगी। उनका कहना था कि NFT की क्षमता कलेक्शन से अधिक है और यह एक यूटिलिटी है। इस वजह से फर्म ने इस नए प्रोडक्ट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

अमेरिकी फर्म MoonPay की शुरुआत लगभग चार वर्ष पहले हुई थी। इसके सॉफ्टवेयर से यूजर्स को क्रेडिट कार्ड, बैंक ट्रांसफर या मोबाइल वॉलेट्स जैसे पेमेंट के तरीकों के जरिए क्रिप्टोकरेंसीज को खरीदने और बेचने की सुविधा मिलती है। यह अपनी टेक्नोलॉजी को अन्य फर्मों को भी बेचती है। इसकी सर्विस का इस्तेमाल एक करोड़ से अधिक कस्टमर्स करते हैं। 

NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। NFT की लोकप्रियता में बढ़ोतरी हो रही है। स्पोर्ट्स क्लब, ऑटोमोबाइल कंपनियां और पॉप स्टार्स भी इस कारोबार में उतर रहे हैं। NFT में Web3 कम्युनिटी के साथ ही मेटावर्स से जुड़ी इंडस्ट्री की दिलचल्पी भी बढ़ रही है।  इस सेगमेंट में कारोबार बढ़ने के साथ ही स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अमेरिका में इस सेगमेंट से जुड़े धोखाधड़ी के कुछ बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। फाइनेंशियल सर्विसेज देने वाली कंपनी मास्टरकार्ड की ओर से हाल ही में 40 देशों में 35,000 से अधिक लोगों के एक सर्वे में पता चला था कि इनमें से लगभग 45 प्रतिशत लोगों ने NFT खरीदे हैं या इसे खरीदने पर विचार करेंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Payment, Service, NFT, Market, Blockchain, Technology

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »