क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 67,760 डॉलर से ज्यादा

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.34 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.32 लाख करोड़ डॉलर पर था

क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 67,760 डॉलर से ज्यादा

Ether में लगभग 1.20 प्रतिशत का नुकसान था

ख़ास बातें
  • इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 67,767 डॉलर पर था
  • Solana, Polkadot, Cardano, Ripple और Cronos के प्राइस घटे हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामलों में तेजी आई है
विज्ञापन
अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव से पहले क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। हालांकि, मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में 0.40 प्रतिशत की गिरावट थी। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस लगभग 67,767 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 69,022 डॉलर का था। 

Ether में लगभग 1.20 प्रतिशत का नुकसान था। भारतीय एक्सचेंजों पर Ether का प्राइस लगभग 2,569 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 2,489 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा Solana, Polkadot, Cardano, Ripple, Near Protocol और Cronos के प्राइस घटे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.34 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.32 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन के 68,000 डॉलर के प्राइस से अधिक पर बंद होने से इसमें ब्रेकआउट का स्पष्ट संकेत मिल सकता है। बिटकॉइन ETFs की कुल होल्डिंग जल्द ही 10 लाख बिटकॉइन से ज्यादा हो सकती है।" क्रिप्टो सेगमेंट में फ्रॉड के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। इस समस्या पर लगाम लगाने के लिए हाल ही में यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम (UNODC) ने बिना लाइसेंस वाली क्रिप्टो फर्मों पर पेनल्टी लगाने का सुझाव दिया था। UNODC का अनुमान है कि पिछले वर्ष दक्षिणपूर्व एशिया में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम से लगभग 37 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। इन स्कैम में सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल किया जाता है। 

UNODC ने दक्षिणपूर्व एशिया के देशों की सरकारों को अधिक सतर्कता बरतनेऔर क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामलों को रोकने के उपाय करने की सलाह दी है। हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशंस को एक क्रिप्टो फर्म की नकल वाली 38 वेबसाइट्स को हटाने का आदेश दिया था। क्रिप्टो फर्म Mudrex ने हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर जाली वेबसाइट्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। Mudrex के यूजर्स ने इस वेबसाइट्स के जरिए स्कैम होने की जानकारी दी थी। इससे पहले पहले क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के एक मल्टी-सिग्नेचर वॉलेट की सिक्योरिटी में सेंध लगाई गई थी। इस एक्सचेंज से लगभग 24 करोड़ डॉलर (लगभग 1,965 करोड़ रुपये) संदिग्थ तरीके से एक नए एड्रेस पर भेजे गए थे, जो विवादास्पद क्रिप्टो मिक्सर प्लेटफॉर्म, Tornado Cash से जुड़ा था। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  2. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  3. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  5. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  6. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  10. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »