Bitcoin, Ether के साथ Crypto मार्केट में आज बड़ा उछाल

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के दूसरे सबसे बड़े कॉइन ईथर में आज अच्छी बढ़त देखने को मिली है

Bitcoin, Ether के साथ Crypto मार्केट में आज बड़ा उछाल

बिटकॉइन और ईथर के साथ अन्य पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में भी आज बढ़ोत्तरी

ख़ास बातें
  • Shiba Inu और Dogecoin में भी आज वृद्धि हुई है
  • डॉजकॉइन की कीमत 0.06 डॉलर (लगभग 5.17 रुपये) पर चल रही है
  • शिबा इनु की कीमत $0.000011 (लगभग 0.000875 रुपये) पर चल रही है
विज्ञापन
Bitcoin ने लगातार दूसरे दिन बढ़त हासिल कर निवेशकों को थोड़ी राहत दी है। पिछले 24 घंटों में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में 2.08 प्रतिशत की बढ़त हुई है। ग्लोबल लेवल पर बिटकॉइन की वैल्यू 20,500 डॉलर (लगभग 16.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। जबकि भारतीय एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 20,996 डॉलर (लगभग 16.8 लाख रुपये) पर चल रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 1.88 प्रतिशत की बढ़त है। CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन 20,556 डॉलर (लगभग 16.44 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। CoinGecko के डेटा के अनुसार वीक-टू-परफॉर्मेंस में बिटकॉइन बिटकॉइन 4.7 प्रतिशत नीचे है।  

क्रिप्टोकरेंसी मार्केट के दूसरे सबसे बड़े कॉइन ईथर में आज अच्छी बढ़त देखने को मिली है। इससे एक दिन पहले भी ईथर में उछाल देखा गया था। लगातार दूसरे दिन बढ़त लेते हुए दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी भारतीय एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर पर 1,224 डॉलर (लगभग 97,990 रुपये) पर ट्रेड कर रही है। जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर ईथर की कीमत 1,189 डॉलर (लगभग 95,209 रुपये) पर ट्रेड कर रही है। पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 7.31 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि बिटकॉइन और ईथर के साथ अन्य पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इसका अंदाजा ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप से लगाया जा सकता है। पिछले 24 घंटों में ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में 3.05 प्रतिशत की बढ़त हुई है। BNB, Solana, Polygon, Stellar, Avalanche, Cardano और Chainlink की कीमत में आज उछाल आया है। इनमें Monero, Uniswap, Elrond, और Cosmos में सबसे ज्यादा 7 प्रतिशत तक का उछाल दर्ज किया गया है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो, Shiba Inu और Dogecoin में भी आज वृद्धि हुई है। वर्तमान में डॉजकॉइन की कीमत 0.06 डॉलर (लगभग 5.17 रुपये) पर चल रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 1.63 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी है। वहीं, शिबा इनु की कीमत $0.000011 (लगभग 0.000875 रुपये) पर चल रही है जो कि पिछले एक दिन में 0.92 प्रतिशत की बढ़त है।

साउथ कोरिया की ऑन-चेन एनालिटिक्स कंपनी CryptoQuant के सीईओ कि यॉन्ग जू ने कहा है कि जल्द ही बिटकॉइन में एक शॉर्ट स्क्वीज देखने को मिलेगा, यह एक ऐसी स्थिति है जिसके बाद से बिटकॉइन की कीमत में तेजी से उछाल आना शुरू हो जाएगा। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »