क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 1,04,100 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि Ether को 3,500 डॉलर के रेजिस्टेंस को तोड़ने में मुश्किल हो रही है। हालांकि, Pectra अपग्रेड से इसके प्राइस में तेजी आ सकती है

क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, Bitcoin का प्राइस 1,04,100 डॉलर से ज्यादा

इस मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 58 प्रतिशत से अधिक की है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1.10 प्रतिशत घटकर लगभग 1,04,028 डॉलर पर था
  • Ether का प्राइस 0.90 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 3,239 डॉलर पर था
  • इस मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 58 प्रतिशत से अधिक की है
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन का प्राइस एक प्रतिशत से ज्यादा घटा है। अमेरिका में Donald Trump की अगुवाई वाली नई सरकार ने इस सेगमेंट को लेकर कुछ फैसले किए हैं। हालांकि, इसके बावजूद इस मार्केट में गिरावट है। 

इस रिपोर्ट को प्रकाशित किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 1.10 प्रतिशत घटकर लगभग 1,04,028 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में कुछ तेजी थी। Ether का प्राइस 0.90 प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 3,239 डॉलर पर था। इसके अलावा Solana में लगभग 2.40 प्रतिशत और XRP का एक प्रतिशत से ज्यादा का नुकसान था। गिरावट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Cardano, Ripple, Bitcoin SV, Chainlink और BNB शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.50 प्रतिशत घटकर लगभग 3.53 लाख करोड़ डॉलर पर था। इस मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी 58 प्रतिशत से अधिक की है। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि Ether को 3,500 डॉलर के रेजिस्टेंस को तोड़ने में मुश्किल हो रही है। हालांकि, Pectra अपग्रेड से इसके प्राइस में तेजी आ सकती है। अमेरिका में क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार किया जाएगा। ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान Bitcoin का रिजर्व और क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाने का संकेत दिया था। हालांकि, बिटकॉइन का रिजर्व बनाने की योजना पर फेडरल रिजर्व ने असहमति जताई थी। हाल ही में बिटकॉइन ने 1,09,200 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। 

इस महीने की शुरुआत में ट्रंप के प्रेसिडेंट बनने के बाद पहले संबोधन में क्रिप्टो का कोई जिक्र नहीं होने से इस मार्केट में गिरावट हुई थी। अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) ने बताया  है कि क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने के उद्देश्य से एक टास्क फोर्स बनाई गई है। अमेरिका की पिछली सरकार ने क्रिप्टो से जुड़ी बहुत सी फर्मों के खिलाफ रूल्स के उल्लंघन का आरोप लगाकर कार्रवाई की थी। इन फर्मों में Coinbase और Kraken शामिल थी। हालांकि, इन फर्मों ने रूल्स तोड़ने के आरोप को गलत बताया था। इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है। पिछले कुछ सप्ताह में सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy ने बड़ी संख्या में Bitcoin खरीदे हैं। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल रूस की कंपनियां विदेश से कारोबार में भी कर रही हैं। 

 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
  2. Vivo Y600 Pro में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, 4 कलर्स के ऑप्शन
  3. Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹799 प्लान हुआ बंद, ₹859 पैक की कीमत बढ़ी
  4. Redmi का बजट टैबलेट लॉन्च: 7600mAh बैटरी, Dolby Atmos साउंड और 9.7 इंच 2K डिस्प्ले
  5. सिंगल चार्ज में 44 घंटे चलने वाले Redmi Buds 8 लॉन्च, 50dB ANC के साथ गजब हैं फीचर्स
  6. 15 साल बाद Tim Cook छोड़ेंगे Apple का CEO पद, अब ये शख्स संभालेगा जिम्मेदारी
  7. स्मार्टवॉच के अंदर ईयरबड्स! Huawei ने लॉन्च किया अपना नया इनोवेशन Watch Buds 2, जानें कीमत
  8. 13 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi A7 भारत में Redmi A7 Pro के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. लॉन्च सही, लेकिन सैटेलाइट पहुंचा कहीं और! जानें क्या हुआ Blue Origin के मिशन में
  10. 7000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Poco M7 Plus 5G लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »