लॉन्च सही, लेकिन सैटेलाइट पहुंचा कहीं और! जानें क्या हुआ Blue Origin के मिशन में

Blue Origin के New Glenn रॉकेट की लॉन्चिंग के दौरान गड़बड़ी के कारण सैटेलाइट सही ऑर्बिट में नहीं पहुंच सका।

लॉन्च सही, लेकिन सैटेलाइट पहुंचा कहीं और! जानें क्या हुआ Blue Origin के मिशन में

Photo Credit: Blue Origin

ख़ास बातें
  • New Glenn रॉकेट का अपर स्टेज इंजन सही थ्रस्ट नहीं दे पाया
  • सैटेलाइट तय ऑर्बिट तक नहीं पहुंचा, मिशन को फेल माना गया
  • जांच पूरी होने तक Blue Origin ने लॉन्चिंग फिलहाल रोक दी
विज्ञापन

बीते वीकेंड जेफ बेजोस (Jeff Bezoz) की अंतरिक्ष कंपनी Blue Origin ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की, जब उसने पहली बार सफलतापूर्वक एक रॉकेट बूस्टर का रीयूज किया। हालांकि, इस बार लॉन्च में गड़बड़ी सामने आई है, जिसकी वजह से सैटेलाइट सही ऑर्बिट में नहीं पहुंच सका। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉन्च के बाद रॉकेट का अपर स्टेज तय ऊंचाई तक थ्रस्ट नहीं दे पाया, जिससे मिशन फेल हो गया। इस घटना के बाद कंपनी ने अपने न्यू ग्लेन रॉकेट की सभी लॉन्चिंग फिलहाल रोक दी हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

यह लॉन्च रविवार को Cape Canaveral Space Force Station से किया गया था। शुरुआती स्टेज यानी फर्स्ट-स्टेज बूस्टर ने सही तरीके से काम किया और समुद्र में मौजूद बार्ज पर सफलतापूर्वक लैंड भी कर गया। लेकिन इसके बाद अपर स्टेज में दिक्कत आ गई, जिससे सैटेलाइट को सही ऑर्बिट में नहीं भेजा जा सका।

कंपनी के CEO Dave Limp के मुताबिक (via NDTV), शुरुआती डेटा से संकेत मिला है कि अपर स्टेज के एक इंजन ने पर्याप्त थ्रस्ट नहीं दिया। इसी वजह से सैटेलाइट अपनी तय ऑर्बिट तक नहीं पहुंच पाया और मिशन को सफल नहीं माना जा सका।

यह सैटेलाइट AST SpaceMobile के नेटवर्क का हिस्सा बनने वाला था, जिसका मकसद सीधे सैटेलाइट से स्मार्टफोन तक कनेक्टिविटी देना है। हालांकि अब सैटेलाइट और रॉकेट का अपर स्टेज दोनों ही पृथ्वी के वातावरण में दोबारा प्रवेश कर चुके हैं।

यह न्यू ग्लेन रॉकेट की तीसरी फ्लाइट थी, जिसे कंपनी बड़े पेलोड्स को ऑर्बिट में भेजने के लिए तैयार कर रही है। गौर करने वाली बात है कि NASA भी अपने Artemis मिशन के तहत इसी रॉकेट का इस्तेमाल चंद्रमा पर लैंडर भेजने के लिए करने की योजना बना रहा है।

करीब 98 मीटर ऊंचे इस रॉकेट का नाम John Glenn के नाम पर रखा गया है। फिलहाल कंपनी और Federal Aviation Administration मिलकर इस फेल्योर की जांच कर रहे हैं, जिसके बाद ही अगली लॉन्चिंग का फैसला लिया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »