4 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें 50MP कैमरा वाला Samsung स्मार्टफोन

Samsung का मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy A56 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

4 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें 50MP कैमरा वाला Samsung स्मार्टफोन

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy A56 5G में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A56 5G में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A56 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी है।
  • Samsung Galaxy A56 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Samsung का मिड रेंज स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy A56 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। जी हां इस वक्त Samsung के इस स्मार्टफोन पर विजय सेल्स पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें कीमत में कटौती से लेकर शानदार बैंक ऑफर शामिल हैं। इस फोन में Exynos 1580 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A56 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A56 5G Price & Offers

अमेजन पर Samsung Galaxy A56 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 39,999 रुपये में लिस्टेड है। जबकि यह फोन मार्च, 2026 में 41,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 2 हजार रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 37,999 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 4,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। 

Samsung Galaxy A56 5G Specifications

Samsung Galaxy A56 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2340  पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में ऑक्टा कोर Exynos 1580 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A56 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  4. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  5. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  6. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  7. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  8. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  9. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »