बिटकॉइन में जोरदार तेजी, 64,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.08 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.24 लाख करोड़ डॉलर पर था

बिटकॉइन में जोरदार तेजी, 64,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

Ether का प्राइस भी बढ़ा है

ख़ास बातें
  • भारतीय एक्सचेंजों पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 64,826 डॉलर का था
  • USD Coin, Tron, Binance Coin और Near Protocol में भी प्रॉफिट था
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज तेजी से बढ़ी हैं
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में सोमवार को लगभग दो प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस इंटरेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 64,260 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 64,826 डॉलर का था। अमेरिका में प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) डेटा बेहतर रहने से क्रिप्टो मार्केट में उत्साह है। 

Ether का प्राइस भी बढ़ा है। Gadgets360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, भारतीय एक्सचेंजों पर Ether का प्राइस लगभग 2,521 डॉलर और इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर 2,526 डॉलर का था। इसके अलावा USD Coin, Tron, Binance Coin, Near Protocol और Cardano में तेजी थी। Solana, Polkadot, Ripple, Bitcoin SV, Flex और Stellar के प्राइस गिरे हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.08 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.24 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो ऐप  CoinDCX के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "अमेरिका में पिछले सप्ताह प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) डेटा बेहतर रहने से क्रिप्टो मार्केट में तेजी है। अगले महीने अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव और चौथी तिमाही में आमतौर पर मजबूत प्रदर्शन के रिकॉर्ड को देखते हुए तेजी जारी रह सकती है। बिटकॉइन ने 64,000 डॉलर के लेवल को पार किया है। यह नया हाई लेवल बना सकता है। Ether के लिए महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल 2,330 डॉलर और रेजिस्टेंस लगभग 2,550 डॉलर पर है।" 

इस सेगमेंट में रिटेल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ रही है। हालांकि, क्रिप्टोकरेंसीज में वोलैटिलिटी और स्कैम के मामलों से इन इनवेस्टर्स के लिए जोखिम भी बढ़ा है। पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले तेजी से बढ़े हैं और इनमें इनवेस्टर्स और इस सेगमेंट से जुड़ी फर्मों को बड़ा नुकसान हुआ है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ सिक्योरिटीज कमीशंस (IOSCO के बोर्ड की ओर से जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 में क्रिप्टो सेगमेंट का वैल्यूएशन एक लाख करोड़ डॉलर से कम होने पर भी रिटेल इनवेस्टर्स की इस सेगमेंट में दिचलस्पी बरकरार है। यह ट्रेंड विकसित देशों के साथ ही इमर्जिंग मार्केट्स में भी दिख रहा है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि युवा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए इनवेस्टमेंट से जुड़ी जानकारी का बड़ा जरिया गैर-अधिकृत और संदिग्थ सोर्स हैं। इससे वित्तीय नुकसान होने की आशंका रहती है। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स भी बनाए जा रहे हैं। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »