क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 97,000 डॉलर से ज्यादा

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.50 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.97 लाख करोड़ डॉलर पर था

क्रिप्टो मार्केट में तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 97,000 डॉलर से ज्यादा

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने का मार्केट पर असर पड़ सकता है

ख़ास बातें
  • Bitcoin का प्राइस लगभग तीन प्रतिशत बढ़ा है
  • Avalanche, Chainlink, Monero और Ripple में भी प्रॉफिट था
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह की वोलैटिलिटी के बाद क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को तेजी थी। अमेरिका में FOMC की आगामी मीटिंग से पहले मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग तीन प्रतिशत बढ़ा है। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी प्रॉफिट था। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 97,000 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 2.30 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1,840 पर था। इसके अलावा  Avalanche, Chainlink, Monero, Ripple, Cartesi और XRP के प्राइस बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.50 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.97 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि FOMC की मीटिंग में इंटरेस्ट रेट में कटौती होने की संभावना कम है। हालांकि, इस दिशा में बढ़ने से मार्केट में तेजी आ सकती है। बिटकॉइन के लिए रेजिस्टेंस 97,900 डॉलर और सपोर्ट लगभग 93,700 डॉलर पर है। अगर बिटकॉइन इस रेजिस्टेंस को तोड़ता है तो यह एक लाख डॉलर की ओर बढ़ सकता है। Ether का प्राइस 1,800 डॉलर से अधिक पर है और यह इसमें मजबूती आने का संकेत है। हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने का मार्केट पर असर पड़ सकता है। अगले कुछ सप्ताह में अमेरिका की भारत, चीन और ब्रिटेन सहित कुछ देशों के साथ ट्रेड से जुड़ी डील हो सकती हैं। इससे मार्केट्स में तेजी आने की संभावना बनेगी। 

हालांकि, भारत में केंद्र सरकार का क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रवैया सख्त रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी बिटकॉइन को लेकर आशंका जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने बिटकॉइन में ट्रेडिंग को हवाला कारोबार की तरह बताया है। इसके साथ ही कोर्ट ने वर्चुअल करेंसीज के रेगुलेशन को लेकर स्थिति को स्पष्ट नहीं करने पर केंद्र सरकार को भी फटकार लगाई है।  सुप्रीम कोर्ट ने बिटकॉइन में कथित तौर पर गैर कानूनी ट्रेडिंग से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि लगभग दो वर्ष उसने सरकार से कोर्ट को वर्चुअल करेंसीज की ट्रेडिंग से जुड़ी पॉलिसी के बारे में जानकारी देने को कहा था लेकिन अभी तक उन्हें कोई उत्तर नहीं मिला है। कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »