क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, बिटकॉइन का प्राइस 1,08,700 डॉलर से ज्यादा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में 1,11,000 डॉलर के लेवल को पार करने की कोशिश के बाद गिरावट हुई है

क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, बिटकॉइन का प्राइस 1,08,700 डॉलर से ज्यादा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.30 प्रतिशत की तेजी थी

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.70 प्रतिशत घटकर लगभग 1,08,700 डॉलर पर था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.30 प्रतिशत की तेजी थी
  • ट्रंप के टैरिफ से जुड़े फैसलों का मार्केट पर असर पड़ सकता है
विज्ञापन
पिछले कुछ दिनों की वोलैटिलिटी के बाद क्रिप्टो मार्केट में बुधवार को तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin के प्राइस में मामूली नुकसान था। इसके अलावा अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी थी। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump के टैरिफ से जुड़े फैसलों का मार्केट पर असर पड़ सकता है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 0.70 प्रतिशत घटकर 1,08,600 डॉलर से कुछ अधिक पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.30 प्रतिशत की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 2,632 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। प्रॉफिट वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Tether, Polkadot और BNB शामिल थे। Solana और XRP के प्राइस में गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग एक प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.43 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में 1,11,000 डॉलर के लेवल को पार करने की कोशिश के बाद गिरावट हुई है। हालांकि, इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में खरीदारी बढ़ने से सेंटीमेंट बुलिश है। Ether का प्राइस 2,600 डॉलर के निकट चल रहा है। इससे इनवेस्टर्स के विश्वास का संकेत मिला है। हालांकि, मार्केट में कंसॉलिडेशन है और ट्रेडर्स को ब्रेकआउट से संकेतों का इंतजार है। एक दिलचस्प घटनाक्रम में, Trump Media ने Crypto.com और Anchorage के साथ लगभग 2.5 अरब डॉलर की बिटकॉइन ट्रेजरी डील की है। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग 63 प्रतिशत की है। 

कुछ देशों में क्रिप्टोकरेंसीज में पेमेंट्स को भी स्वीकार किया जा रहा है। हाल ही में इन देशों की सूची में भूटान और दुबई भी शामिल हो गए हैं। इस महीने की शुरुआत में भूटान ने क्रिप्टो पेमेंट सिस्टम को लॉन्च करने की घोषणा की थी। इसके लिए बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance के साथ टाई-अप किया गया है। भूटान के इस फैसले का उद्देश्य पर्यटकों को करेंसी एक्सचेंज रेट्स और इंटरनेशनल कार्ड्स की कम उपलब्धता जैसी समस्याओं से बचाना और पेमेंट्स का आसान जरिया उपलब्ध कराना है। भारत के इस पड़ोसी देश की यात्रा पर जाने वाले पर्यटन फ्लाइट टिकट्स, होटल, पर्यटन स्थलों की सैर और शॉपिंग के लिए क्रिप्टो में पेमेंट्स कर सकेंगे। इसके लिए भूटान के पहली पूरी तरह डिजिटल बैंक - DK Bank और Binance ने टाई-अप किया है। दुबई में सरकार की सर्विसेज के लिए भुगतान क्रिप्टो में भी किया जा सकेगा। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »