Bitcoin समेत अधिकतर टोकनों में बढ़त, Shiba Inu, Monero, Litecoin में नुकसान

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज क्रिप्टो प्राइस चार्ट में टॉप ऑल्टकॉइन्स हरे रंग में नजर आए

Bitcoin समेत अधिकतर टोकनों में बढ़त, Shiba Inu, Monero, Litecoin में नुकसान

बिटकॉइन इस जोखिम भरे बाजार के बीच स्थिरता का परिचय दे रहा है

ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन में भी आज फिर बढ़त देखी गई
  • ग्लोबल एक्सचेंज्स पर ईथर की कीमत $ 1,811 (लगभग 1.4 लाख रुपये) है
  • आज क्रिप्टो प्राइस चार्ट में टॉप ऑल्टकॉइन्स हरे रंग में नजर आए
विज्ञापन
Bitcoin इस हफ्ते की शुरुआत में $31,000 (लगभग 24 लाख रुपये) तक पहुंचने में कामयाब हो गया था। हालांकि, 2022 की बिटकॉइन प्राइस हिस्ट्री (Bitcoin Price History) देखें तो इस साल यह 35 प्रतिशत से घाटे में चल रहा है। फिर भी, दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी किसी तरह $30,000 (लगभग 23.3 लाख रुपये) के आसपास बने रहने में सफल रही है। पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन की कीमत में आए बदलाव की बात करें तो यह 0.58 प्रतिशत से नीचे आया है जो कि बहुत बड़ी गिरावट नहीं है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी $31,859 (लगभग 24.7 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। पिछले 24 घंटों में इसकी मार्केट कैपिटलाइजेशन में 0.4 प्रतिशत की गिरावट आई है। इंटरनेशनल एक्सचेंज्स पर दुनिया की सबसे पुरानी क्रिप्टोकरेंसी ने बढ़त के संकेत दिए हैं। Binance और Coinbase जैसे अन्तर्राष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर यह $30,332 (लगभग 23.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है जो कि पिछले 24 घंटों में 1.9 प्रतिशत की बढ़त है। 

बिटकॉइन इस जोखिम भरे बाजार के बीच स्थिरता का परिचय दे रहा है वहीं, पिछले 24 घंटों में ईथर में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी पिछले कुछ समय से 2,000 डॉलर (करीब 1.55 लाख रुपये) के निशान को पार नहीं कर पाई है। खबर लिखे जाने के समय तक कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत $ 1,915 (लगभग 1.5 लाख रुपये) पर थी। जबकि ग्लोबल एक्सचेंज्स पर ईथर की कीमत $ 1,811 (लगभग 1.4 लाख रुपये) पर चल रही है, जो कि पिछले 24 घंटों में 0.38 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज क्रिप्टो प्राइस चार्ट में टॉप ऑल्टकॉइन्स हरे रंग में नजर आए। वहीं, प्राइस चार्ट में नीचे की ओर चलते हुए Shiba Inu, Monero, Litecoin जैसे डिजिटल टोकन लाल रंग में थे। हालांकि इनमें बहुत अधिक गिरावट नहीं आई है। कॉइन्स में जो नुकसान हुआ, वह बहुत मामूली दिख रहा है। डॉजकॉइन में भी आज फिर बढ़त देखी गई। हालांकि इस मीम क्रिप्टोकरेंसी में ये बढ़त 1 प्रतिशत से कम के साथ बहुत मामूली रही, जो कि केवल 0.4 प्रतिशत ही थी। 

वर्तमान में क्रिप्टो इंडस्ट्री का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.23 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 96,29,342 करोड़ रुपये) है। PwC ने ग्लोबल क्रिप्टो हेज फंड रिपोर्ट (Global Crypto Hedge Fund Report) जारी की है जो कहती है कि एक तिहाई हेज फंड, जो सर्वे किए गए हैं, पहले से ही बिटकॉइन जैसे डिजिटल एसेट्स में इन्वेस्ट कर रहे हैं। यह इंडस्ट्री की मैच्यूरिटी के लिए एक अच्छा संकेत है। क्योंकि संस्थान अभी भी गिरावट के दौर में निवेश कर रहे हैं, जबकि उन्हें पता है कि मार्केट बहुत अस्थिर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cryptocurrency, cryptocurrency news, Bitcoin latest price

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »