क्रिप्टो इनवेस्टर से ब्लॉकचेन पर हुई 15 लाख डॉलर की ठगी

इस मामले में मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin और कुछ अन्य टोकन्स की चोरी हुई है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 अगस्त 2022 18:24 IST
ख़ास बातें
  • इसकी जांच के लिए एक फाइनेंशियल इंटेलिजेंस फर्म दी गई है
  • चोरी हुए फंड को क्रिप्टो फर्म से जुड़े एक एकाउंट में भेजा गया था
  • पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टो सेगमेंट में स्कैम के मामले बढ़े हैं

अमेरिका में बड़ी संख्या में क्रिप्टो होल्डर्स को स्कैमर्स निशाना बना रहे हैं

पिछले कुछ महीनों में क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। इसी तरह के एक मामले में कतर में रहने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया है कि उसके डिजिटल वॉलेट्स से लगभग 15 लाख डॉलर की क्रिप्टोकरेंसी को चोरी कर एक क्रिप्टो एक्सचेंज से जुड़े एकाउंट में भेजा गया है। इस मामले में मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin और कुछ अन्य टोकन्स की चोरी हुई है।

New York Post की रिपोर्ट के अनुसार, Niall Leonard को लगभग दो महीने पहले अपने डिजिटल वॉलेट्स से क्रिप्टोकरेंसीज के चोरी होने का पता चला था। उन्होंने इसकी जांच के लिए एक फाइनेंशियल इंटेलिजेंस फर्म को हायर किया था। इस फर्म ने जांच में पाया कि चोरी किए गए फंड को अमेरिका में क्रिप्टो फर्म Paxful Holdings से जुड़े एक एकाउंट में ट्रांसफर किया गया था। Paxful Holdings ने कोर्ट के ऑर्डर के बिना एकाउंट होल्डर की पहचान का खुलासा करने से मना कर दिया था। इसके बाद कोर्ट में यह मामला दायर किया गया है। 

Paxful Holdings ने बताया कि अमेरिकी कानून के तहत इस मामले की जांच में मदद कर रही है। यह फर्म बिटकॉइन की खरीद और बिक्री की सुविधा देती है। अमेरिका में बड़ी संख्या में क्रिप्टो होल्डर्स को स्कैमर्स निशाना बना रहे हैं। कम जानकारी रखने वाले क्रिप्टो इनवेस्टर्स को रोमांस का आकर्षण दिखाकर स्कैम करने के मामले अमेरिका में बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों में नुकसान उठाने वालों में अधिकतर 20-40 वर्ष के आयु वर्ग के लोग होते हैं।

इस बारे में BanklessTimes की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका में क्रिप्टो इनवेस्टर्स को पिछले वर्ष की शुरुआत से इस वर्ष मार्च तक ऐसे मामलों में लगभग 18.5 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। इसके अलावा फ्रॉड के अन्य मामलों में इन इनवेस्टर्स ने एक अरब डॉलर से अधिक गंवाए हैं। BanklessTimes के CEO Jonathan Merry ने बताया था, "रोमांस के चक्कर में इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रोमांस की उनकी खोज जालसाजों के लिए उन्हें निशाना बनाने में मददगार होती है। यह आकर्षण ऐसा होता है कि जिससे बड़ी संख्या में लोग शिकार बन जाते हैं और उन्हें वास्तविकता का पता चलने तक बड़ा नुकसान हो जाता है।" 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Scam, Bitcoin, Blockchain, Market, America, Court, Investigation

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.