क्रिप्टो फ्रॉड में नवी मुंबई पुलिस ने जब्त किए 32 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक एकाउंट

इस मामले एक व्यक्ति की ओर से की गई शिकायत में बताया गया था कि एक महिला ने उन्हें अच्छे रिटर्न का लालच देकर क्रिप्टोकरेंसी में रकम लगाने को कहा था

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2023 18:04 IST
ख़ास बातें
  • इस मामले में इस मामले एक व्यक्ति की ओर से की गई शिकायत की गई थी
  • इस व्यक्ति को ज्यादा रिटर्न का लालच दिया गया था
  • सायबर पुलिस ने इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग बढ़ने के साथ ही इस सेगमेंट में फ्रॉड के मामलों में भी तेजी आई है। महाराष्ट्र के नवी मुंबई में ऐसे ही एक मामले में सायबर पुलिस ने कई बैंक एकाउंट्स को जब्त किया है। इन एकाउंट्स में 32.66 करोड़ रुपये की रकम जमा है। इस मामले एक व्यक्ति की ओर से की गई शिकायत में बताया गया था कि एक महिला ने उन्हें अच्छे रिटर्न का लालच देकर क्रिप्टोकरेंसी में रकम लगाने को कहा था। 

नवी मुंबई में सायबर पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर Gajanan Kadam ने बताया कि उन्हें अगस्त में एक व्यक्ति से धोखाधड़ी की शिकायत मिली थी। इस व्यक्ति ने क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग में 6.6 करोड़ रुपये से अधिक लगाने का दावा किया था। इस व्यक्ति को शुरुआत में मुनाफे के तौर पर 75 लाख रुपये मिले थे लेकिन बाद में उन्हें रकम मिलनी बंद हो गई थी। सायबर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट के विभिन्न सेक्शंस के तहत यह मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस की जांच में उन एकाउंट्स का पता लगाया गया जिनमें शिकायतकर्ता ने रकम जमा कराई थी। पिछले कुछ सप्ताह में पुलिस ने 32.66 करोड़ रुपये से अधिक रकम वाले कुछ एकाउंट्स को जब्त किया है। 

इस मामले में पुलिस ने मुंबई के घाटकोपर से दो व्यक्तियों को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार हुए व्यक्तियों ने इस अपराध में शामिल विभिन्न लोगों को अपने मोबाइल नंबर, बैंक एकाउंट की डिटेल्स और चेक बुक दिए थे। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के हजारों लोगों के साथ क्रिप्टो से जुड़े स्कैम का मामला हुआ था। इस स्कैम की शुरुआत 2018 में हुई थी। इसमें 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई है। इस मामले में एक गिरोह ने लोगों को कम अवधि में अधिक रिटर्न का लालच देकर क्रिप्टो में रकम लगाने के लिए कहा था। 

यह एक पॉन्जी स्कीम की तरह था और इसमें शुरुआती लोगों को अन्य लोगों को इसमें शामिल करने के लिए कहा गया था। हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में इस मामले को उठाया था। इसमें कांगड़ा और हमीरपुर के बहुत से लोगों से 200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की गई थी। इस मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। इस बारे में पुलिस ने बताया कि इस स्कैम से जुड़े कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, इस गिरोह का सरगना फरार है। इन धोखेबाजों ने अपनी स्कीम पर कब्जा रखने के लिए गलत जानकारी, धोखाधड़ी और धमकियों का इस्तेमाल किया था। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.