क्रिप्टो एक्सचेंज FTX ने टेनिस स्टार Naomi Osaka को बनाया ब्रांड एम्बेस्डर

ओसाका को इसके लिए FTX ट्रेडिंग लिमिटेड में इक्विटी स्टेक के अलावा डिजिटल एसेट्स में भुगतान भी मिलेगा

क्रिप्टो एक्सचेंज FTX ने टेनिस स्टार Naomi Osaka को बनाया ब्रांड एम्बेस्डर

क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के कारोबार में तेजी आ रही है

ख़ास बातें
  • WTA की ओर से सिंगल्स में ओसाका पहले रैंक पर रह चुकी हैं
  • ओसाका और उनकी बहन ने पिछले वर्ष एक NFT कलेक्शन क्रिएट किया था
  • क्रिप्टो से जुड़ी फर्में मार्केटिंग पर जोर बढ़ा रही हैं
विज्ञापन
बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल FTX ने चार बार की टेनिस ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैम्पियन Naomi Osaka को ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। ओसाका को इसके लिए FTX ट्रेडिंग लिमिटेड में इक्विटी स्टेक के अलावा डिजिटल एसेट्स में भुगतान भी मिलेगा। ब्रांड एम्बेस्डर के तौर पर FTX के प्लेटफॉर्म पर ओसाका महिलाओं की संख्या बढ़ाने के साथ ही उन्हें Web 3 टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी भी देंगी। 

इस डील के साथ ओसाका मशहूर फुटबॉलर  Tom Brady, बेसबॉल खिलाड़ी  Shohei Ohtani और NBA से जुड़े Stephen Curry के साथ शामिल हो गई हैं, जो पहले से FTX के ब्रांड एम्बेस्डर हैं। ओसाका ने कहा, "हम जानते हैं कि क्रिप्टो सेगमेंट में महिलाओं की संख्या बहुत कम है। क्रिप्टोकरेंसीज को सभी की पहुंच के नजरिए के साथ क्रिएट किया गया था।" ओसाका और FTX के बीच लंबी अवधि की इस पार्टनरशिप में एक्सचेंज की ओर से ओसाका की चैरिटेबल संस्था प्ले एकेडमी को डोनेशन देना भी शामिल है। इस संस्था का लक्ष्य स्पोर्ट्स के जरिए लड़कियों के जीवन में बदलाव लाना है। 

एक्सचेंज ने बताया कि ओसाका क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ा कंटेंट तैयार करने में योगदान देंगी। वह 21 मार्च से शुरू हुए मियामी ओपन में FTX का लोगो भी प्रदर्शित करेंगी। FTX के CEO, Sam Bankman-Fried ने कहा, "ओसाका के साथ हमारी पार्टनरशिप से डिजिटल करेंसी और Web 3 के डिवेलपमेंट को लेकर विविध आवाजों को जोड़ने का हमारा लक्ष्य और मजबूत होगा। मैं ओसाका के साथ काम करने से खुश हूं और हम दुनिया में एक सकारात्मक प्रभाव तैयार करना चाहते हैं।"

विमेन्स टेनिस एसोसिएशन (WTA) की ओर से सिंगल्स में पहले रैंक पर रह चुकी ओसाका पहले से क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़ी हैं। ओसाका और उनकी बहन मारी ने पिछले वर्ष एक नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) कलेक्शन क्रिएट किया था, जो छह लाख डॉलर से अधिक में बिका था। ओसाका इससे पहले Dogecoin जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में दिलचस्पी भी जाहिर कर चुकी हैं। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेड करने वालों की संख्या बढ़ी है। इसके साथ ही क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों के कारोबार में भी तेजी आ रही है। इस वजह से इन फर्मों का ब्रांड एंडोर्समेंट सहित मार्केटिंग पर जोर भी बढ़ा है। कुछ अन्य क्रिप्टो एक्सचेंजों ने भी मार्केटिंग के लिए सेलेब्रिटीज के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए पार्टनरशिप की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tennis, Crypto, Naomi Osaka, Exchange, Digital, FTX
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »