भारत में स्टॉक मार्केट और बिटकॉइन के रिटर्न के बीच जुड़ाव बढ़ा

एशिया में रिटेल और इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ी है और इक्विटी मार्केट में भी इनमें से बहुत से इनवेस्टर्स शामिल हैं

भारत में स्टॉक मार्केट और बिटकॉइन के रिटर्न के बीच जुड़ाव बढ़ा

पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से बिकवाली हो रही है

ख़ास बातें
  • एशिया में इनवेस्टर्स की क्रिप्टो मार्केट में संख्या बढ़ी है
  • इनमें से बहुत से इनवेस्टर्स इक्विटी मार्केट से भी जुड़े हैं
  • भारतीय स्टॉक मार्केट और Bitcoin के रिटर्न के बीच जुड़ाव कई गुना बढ़ा है
विज्ञापन
देश में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रेगुलेटरी स्थिति स्पष्ट नहीं होने के बावजूद क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की संख्या बढ़ी है। इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) का कहना है कि महामारी के बाद भारतीय स्टॉक मार्केट और Bitcoin के रिटर्न के बीच जुड़ाव कई गुना बढ़ा है। यह एक बड़ा संकेत है कि क्रिप्टोकरेंसीज में रिस्क को कम करने की संभावना कम होती है। 

एशिया में रिटेल और इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की क्रिप्टो मार्केट में हिस्सेदारी बढ़ी है और इक्विटी मार्केट में भी इनमें से बहुत से इनवेस्टर्स शामिल हैं। यह इक्विटी मार्केट और क्रिप्टो के बीच जुड़ाव बढ़ने का एक बड़ा कारण है। IMF ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, "हमने पाया है कि क्रिप्टो और इक्विटी मार्केट में जुड़ाव भारत, वियतनाम और थाईलैंड में बढ़ा है।" यह पहली रिपोर्ट नहीं है जिसमें एशिया में क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्ट करने वालों की संख्या बढ़ने की जानकारी दी गई है। हाल ही में एक्सेंचर ने एक रिपोर्ट में कहा था कि भारत, वियतनाम, चीन, इंडोनेशिया, मलेशिया, जापान, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे एशियाई देशों में क्रिप्टो और अन्य डिजिटल एसेट्स में होल्डिंग्स पिछले कुछ वर्षों में कई गुना बढ़ी हैं। रिपोर्ट में बताया गया था कि 10 लाख डॉलर तक रखने वाले लोग अपने पोर्टफोलियो को डायवर्सिफाइ करने के लिए क्रिप्टो में इनवेस्ट कर रहे हैं। 

पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में स्लोडाउन और कुछ अन्य कारणों से बिकवाली हो रही है। इससे क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइसेज घट गए हैं और इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान हुआ है। क्रिप्टो मार्केट में मंदी के कारण इस सेगमेंट की बहुत सी फर्में कॉस्ट घटाने के लिए अपनी वर्कफोर्स में कटौती कर रही हैं। बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Coinbase ने अपनी वर्कफोर्स को 18 प्रतिशत घटाने का फैसला किया था। अमेरिका में हेडक्वार्टर रखने वाली इस फर्म का कहना है कि इंडस्ट्री के इस मुश्किल दौर में उसने कॉस्ट में कमी करने के लिए यह कदम उठाया है। इस फैसले से एक्सचेंज के 1,000 से अधिक एंप्लॉयीज की छंटनी होने का अनुमान है।

इससे पहले क्रिप्टो ट्रेडिंग और लेंडिंग प्लेटफॉर्म BlockFi ने लगभग 200 एंप्लॉयीज और क्रिप्टो एक्सचेंज Crypto.com ने लगभग 260 एंप्लॉयीज को हटाने की घोषणा की थी। इन दोनों फर्मों ने वर्कफोर्स घटाने के लिए समान कारण बताए हैं। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने पिछले वर्ष नवंबर में 69,000 डॉलर का हाई छुआ था। इसके बाद से इसमें काफी गिरावट आई है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Selling, Bitcoin, IMF, Market, Thailand, Exchange, Vietnam

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  3. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  4. UPI पेमेंट 'फ्री' ही रहेगी! जानें P2P ट्रांजैक्शन का पेंच, नहीं होगा जेब पर असर
  5. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  10. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  11. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  12. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »