क्रिप्टो इनवेस्टर्स के विड्रॉल पर Coinone एक्सचेंज ने बढ़ाई सख्ती

Coinone ने यूजर्स के नाम और रेजिडेंट रजिस्ट्रेशन को वैरीफाई करने की योजना बनाई है।

क्रिप्टो इनवेस्टर्स के विड्रॉल पर Coinone एक्सचेंज ने बढ़ाई सख्ती

साउथ कोरिया की 60 क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों ने कस्टमर्स को KYC के लिए नोटिफाई किया है।

ख़ास बातें
  • Bithumb ने भी केवाईसी (KYC) पॉलिसी को लेकर नियमों में सख्ती कर दी है।
  • देश में क्रिप्टोकरेंसी सेगमेंट में 2018 के बाद यह दूसरा बड़ा उछाल है।
  • जनवरी में साउथ कोरिया के क्रिप्टोकरेंसी यूजर्स के लिए बनेगा टैक्स नियम।
विज्ञापन
साउथ कोरिया के क्रप्टोकरेंसी एक्सचेंज Coinone ने अपने नियमों में बदलाव किया है। नए नियम लागू होने के बाद अब क्रिप्टो होल्डर्स बिना वेरिफाई किए गए एक्सटर्नल वॉलेट्स से क्रिप्टो टोकन्स का विड्रॉल नहीं कर सकेंगे। एक्सचेंज बिना वेरिफिकेशन वाले वॉल्ट्स से विड्रॉल की सुविधा को बंद करने जा रहा है। यह बदलाव साउथ कोरिया के कानून को ध्यान में रखकर किया गया है। कानून के मुताबिक, लोकल क्रिप्टो एक्सचेंज में यूजर्स का रियल नेम अकाउंट होना चाहिए और अन्य वेरिफिकेशन भी पूरे होनी चाहिए। अथॉरिटीज ने क्रिप्टो एसेट्स के गैरकानूनी इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है।  

एक ऑफिशअल अनाउंसमेंट में Coinone ने यूजर्स को जानकारी दी कि 30 दिसंबर से 23 जनवरी के बीच उन्हें अपने एक्सटर्नल वॉलेट्स को एक्सचेंज में रजिस्टर करवाना होगा। इसके बाद गैर रजिस्टर्ड वॉलेट्स से टोकन नहीं निकाले जा सकेंगे। 

कॉइनवन ने यूजर्स के नाम और रेजिडेंट रजिस्ट्रेशन को वेरिफाई करने की योजना बनाई है। कंपनी इस नियम को लागू करने के साथ यह सुनिश्चित करना चाहती है कि क्रिप्टो ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल मनी लॉन्ड्रिंग जैसी गैरकानूनी गतिविधि के लिए न हो सके। 

साउथ कोरिया में क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेजों के लिए कानून लागू होने के छह महीने बाद यह कदम उठाया जा रहा है। कानूनी के तहत, यूजर्स को एक्सचेंज में अपने असली नाम के साथ इनफॉर्मेशन सिक्योरिटी मैनेजमेंट सिस्टम (ISMS) में रजिस्टर करना होगा। इसके लिए यूजर्स को उनके मोबाइल नम्बर और उसके बाद मिलने वाले वन टाइम पिन कोड को रजिस्टर करने की जरूरत होगी।  Coinone के अलावा Bithumb  जैसे अन्य एक्सचेंजों ने भी KYC पॉलिसी को लेकर नियमों को सख्त किया है। 

साउथ कोरिया के 60 क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों ने कस्टमर्स को KYC नियमों की घोषणा के साथ ट्रेडिंग सर्विसेज को आंशिक तौर पर या पूरी तरह से सस्पेंड करने का नोटिफिकेशन दिया है। 

समाचार पत्र हानक्यूंग के मुताबिक, क्रिप्टोकरेंसी सेगमेंट में 2018 के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी तेजी है जिसमें लगभग 20 लाख नागरिक इस सेगमेंट में जुड़े हैं। जनवरी में साउथ कोरिया के क्रिप्टोकरेंसी यूजर्स के लिए टैक्स नियम भी लागू किया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »