Coinbase के सुपर बाउल ऐड को मिला जबरदस्‍त ट्रैफ‍िक, क्रैश हुई साइट

इस अनोखे विज्ञापन की लॉन्चिंग के एक मिनट बाद वेबसाइट के लैंडिंग पेज पर 20 मिलियन हिट मिले। इतनी बड़ी संख्‍या में हिट्स मिलने से साइट क्रैश भी हो गई।

Coinbase के सुपर बाउल ऐड को मिला जबरदस्‍त ट्रैफ‍िक, क्रैश हुई साइट

सुपर बाउल विज्ञापन के बाद किसी के प्लेटफॉर्म पर ट्रैफ‍िक में इतनी ज्‍यादा बढ़ोतरी को सकारात्मक रूप से देखा जाना चाहिए।

ख़ास बातें
  • बहरहाल, साइट के क्रैश होने से निवेशक चिंतित दिखाई दिए
  • कॉइनबेस की कमाई वाली अगली रिपोर्ट तक इंतजार करना होगा
  • इसके बाद पता चलेगा कि इस विज्ञापन का उसके यूजर नंबर्स पर कैसे असर पड़ा
विज्ञापन
कॉइनबेस (Coinbase) ने रविवार के सुपर बाउल में अपने पहले बड़े क्रिप्टो स्पलैश में एक ऐड प्रसारित किया। इसमें 60 सेकंड के लिए स्क्रीन के चारों ओर एक QR कोड आ रहा था। विज्ञापन के आखिर में एक Coinbase URL भी दिखाया गया। वेबसाइट पर विज्ञापन ने बताया कि दो दिनों में साइन-अप करने वाले नए कस्‍टमर्स के लिए 15 डॉलर (लगभग 1,130 रुपये) के फ्री बिटकॉइन (Bitcoin) का ऑफर है। इस अनोखे विज्ञापन की लॉन्चिंग के एक मिनट बाद वेबसाइट के लैंडिंग पेज पर 20 मिलियन हिट मिले। इतनी बड़ी संख्‍या में हिट्स मिलने से साइट क्रैश भी हो गई।

चीफ प्रोडक्‍ट ऑफ‍िसर सुरोजीत चटर्जी ने एक ट्वीट में कहा कि ‘कॉइनबेस ने' काफी अधिक ट्रैफ‍िक देखा है। कॉइनबेस ने अलग से ट्वीट किया कि हम वापस आ गए हैं और आपके लिए तैयार हैं। कॉइनबेस ने US फुटबॉल चैंपियनशिप में FTX, Bitbuy और eToro के साथ विज्ञापन चलाए। बहरहाल, साइट के क्रैश होने से निवेशक चिंतित दिखाई दिए। उन्‍हें कॉइनबेस की कमाई वाली अगली रिपोर्ट तक इंतजार करना होगा। इसके बाद पता चलेगा कि इस विज्ञापन का उसके यूजर नंबर्स पर कैसे असर पड़ा। 
दूसरी ओर, सुपर बाउल विज्ञापन के बाद किसी के प्लेटफॉर्म पर ट्रैफ‍िक में इतनी ज्‍यादा बढ़ोतरी को सकारात्मक रूप से देखा जाना चाहिए। लेकिन सवाल यह है कि क्या कंपनी नए साइन-अप के अहम हिस्से को एक्टिव मंथली यूजर्स में बदल सकेगी। यही ट्रांजैक्‍शन के वॉल्‍यूम को बढ़ाते हैं। बहरहाल, कॉइनबेस के सुपर बाउल विज्ञापन को पूरा मार्केट विज्ञापन की जीत के तौर पर देख रहा है।  

बात करें क्रिप्‍टो मार्केट की, तो BTC के हैश रेट में अच्छी बढ़ोतरी के साथ बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price) $43,000 (लगभग 32.5 लाख रुपये) के ऊपर जा रही है। दुनिया की सबसे पॉपुलर और पुरानी क्रिप्टोकरेंसी सोमवार को धीमी रफ्तार से ट्रेड होनी शुरू हुई, लेकिन पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में 2.09 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। खबर लिखे जाने तक, भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) $45,238 (लगभग 34 लाख रुपये) थी। 

इस बीच, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की वैल्यू पिछले 24 घंटों में 3.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ $43,498 (लगभग 33 लाख रुपये) थी। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी की शुरुआत से बिटकॉइन की कीमत लगभग 14% बढ़ी है।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  2. दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
  3. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  4. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  5. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  6. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  7. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  8. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  9. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  10. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »