BitConnect के फाउंडर सतीश कुंभानी पर 2.4 अरब डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप, हो सकती है 70 साल जेल

आरोप है कि कुंभानी ने नए निवेशकों के पैसे से पुराने निवेशकों को थोड़ा भुगतान किया और स्‍कीम को जारी रखा।

BitConnect के फाउंडर सतीश कुंभानी पर 2.4 अरब डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप, हो सकती है 70 साल जेल

कुंभानी और उनके सहयोगियों ने मार्केट में हेरफेर करके बिटकनेक्ट के लिए नकली मार्केट डिमांड बनाने का भी आरोप है।

ख़ास बातें
  • कुंभानी ने बिटकनेक्ट के ‘उधार प्रोग्राम’ के जरिए पोंजी स्‍कीम चलाई
  • नए निवेशकों के पैसों से पुराने निवेशकों को पैसे दिए और स्‍कीम को चलाया
  • ऐसा करके निवेशकों से लगभग 2.4 अरब डॉलर हासिल कर लिए
विज्ञापन
क्रिप्टो एक्सचेंज बिटकनेक्ट (BitConnect) के फाउंडर सतीश कुंभानी पर दुनियाभर के निवेशकों को कथित तौर पर गुमराह करने और उनसे 2.4 अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस का कहना है कि कुंभानी ने बिटकनेक्ट के ‘उधार प्रोग्राम' के जरिए पोंजी स्‍कीम चलाई। आरोप है कि बिटकनेक्‍ट ने नए निवेशकों के पैसों से पुराने निवेशकों को पैसे दिए और पोंजी स्‍कीम को चलाया। कुल मिलाकर कुंभानी और उनके साथ शामिल साजिशकर्ताओं ने निवेशकों से लगभग 2.4 अरब डॉलर हासिल किए।

साल 2017 में बिटकनेक्ट (BCC) के ट्रेडिंग प्राइस 463.31 डॉलर के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचे थे। डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस के अनुसार, उसका पीक मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.4 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि कीमतों में अगले कुछ महीनों में गिरावट आई, जिससे निवेशकों को भारी नुकसान हुआ।

गुजरात के रहने वाले कुंभानी ने बिटकनेक्ट के ‘उधार प्रोग्राम" के तहत कथित तौर पर निवेशकों से ‘पर्याप्त लाभ और गारंटी रिटर्न पैदा करने' का वादा किया था। आरोप लगाया गया है कि कुंभानी ने नए निवेशकों के पैसे से पुराने निवेशकों को थोड़ा भुगतान किया और स्‍कीम को जारी रखा। इस तरह एक पोंजी योजना के जरिए अरबों डॉलर की धोखाधड़ी की गई। 

डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस का यह भी कहना है कि कुंभानी और उनके सहयोगियों ने मार्केट में हेरफेर करके बिटकनेक्ट के लिए नकली मार्केट डिमांड बनाई। इससे जो निवेश हासिल हुआ, उसे बिटकनेक्ट के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट और क्रिप्‍टोकरेंसी एक्‍सचेंजों के जरिए छुपाया और ट्रांसफर किया गया। 

गौरतलब है कि इसी मामले में पिछले साल सितंबर में बिटकनेक्ट के पूर्व प्रमोटर ‘ग्लेन आर्कारो' को दोषी ठहराया जा चुका है। उन पर बिटकनेक्ट की धोखाधड़ी में शामिल होने के आरोप हैं। 

वहीं, डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने यह भी आरोप लगाया है कि कुंभानी ने फाइनेंशियल क्राइम्‍स इन्‍फोर्समेंट नेटवर्क (FinCEN) में रजिस्‍ट्रेशन नहीं किया और अमेरिकी नियमों का उल्लंघन किया। कुल मिलाकर, कुंभानी पर साजिश करने, कमोडिटी की कीमतों में हेरफेर करने, बिना लाइसेंस वाले मनी ट्रांसमिटिंग बिजनेस के संचालन और इंटरनैशनल मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।

फ‍िलहाल इस मामले की जांच FBI क्लीवलैंड फील्ड ऑफिस और IRS क्रिमिनल इन्‍वेस्टिगेशन (CI) द्वारा की जा रही है। अगर कुंभानी को सभी मामलों में दोषी ठहराया जाता है, तो उन्‍हें अधिकतम 70 साल की जेल की सजा हो सकती है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Galaxy Watch 8 पहन कर सोया, जल गई कलाई! Samsung ने दिया हैरानी वाला जवाब ...
  2. 44 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन, 120W चार्जिंग!
  3. Samsung Galaxy Book 6 सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh से ज्यादा की हो सकती है बैटरी
  5. गेमर्स को Sony का बड़ा झटका! PS5 खरीदना हुआ महंगा, बढ़ी कीमत
  6. Instagram में बनाएं रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म जैसी रील! आया नया फॉन्ट, ऐसे करें इस्तेमाल
  7. Redmi 15A 5G vs Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G: कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरा कंपैरिजन
  8. MG Motor की Windsor EV ने पार की 65,000 यूनिट्स की सेल्स, छोटे शहरों में ज्यादा डिमांड
  9. Samsung Galaxy Z Fold 8 में हो सकता है टैबलेट जैसा डिजाइन
  10. Techno Spark 50 5G भारत में हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्ज, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »