सॉफ्टवेयर मेकर Strategy ने बढ़ाया क्रिप्टो का रिजर्व, 26 करोड़ डॉलर में खरीदे 2,932 बिटकॉइन 

पिछले कुछ वर्षों में Strategy (पहले MicroStrategy) ने Bitcoin में अपने इनवेस्टमेंट को बढ़ाया है। कंपनी के पास मौजूद बिटकॉइन्स की कुल वैल्यू 62 अरब डॉलर से अधिक की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जनवरी 2026 17:57 IST
ख़ास बातें
  • पिछले सप्ताह कंपनी ने 2,932 बिटकॉइन लगभग 26.4 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं
  • Strategy के पास कुल 7,12,647 बिटकॉइन हो गए हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने क्रिप्टो के रिजर्व को तेजी से बढ़ाया है

पिछले कुछ वर्षों में कंपनी ने बिटकॉइन रिजर्व को तेजी से बढ़ाया है

सबसे अधिक वैल्यू वाली क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की सबसे अधिक होल्डिंग रखने वाली Strategy ने इस टोकन में दोबारा बड़ी खरीदारी की है। इस एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर ने पिछले सप्ताह 2,932 बिटकॉइन लगभग 26.4 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं। इसके साथ Strategy के पास कुल 7,12,647 बिटकॉइन हो गए हैं। 

इस अमेरिकी कंपनी के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बिटकॉइन की खरीदारी का संकेत दिया था। इसके बाद कंपनी ने एक फाइलिंग में बताया कि उसने 20 जनवरी से 25 जनवरी के बीच 2,932 बिटकॉइन लगभग 26.41 करोड़ डॉलर में खरीदे हैं। इसके लिए 90,061 डॉलर प्रति Bitcoin का औसत प्राइस चुकाया गया है। 

Strategy ने कहा है कि इससे पहले दो सप्ताह में बिटकॉइन्स की खरीदारी की वैल्यू की तुलना में उसकी रफ्तार कम हुई है। कंपनी ने इससे पहले प्रत्येक सप्ताह बिटकॉइन की खरीदारी में एक अरब डॉलर से अधिक का खर्च किया था। इस रिपोर्ट को प्रकाशित करने पर क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर बिटकॉइन का प्राइस 89,900 डॉलर से कुछ अधिक का था। कंपनी ने बिटकॉइन की पिछली खरीदारी के लिए अपने लगभग 15.7 लाख शेयर्स की बिक्री की है। पिछले कुछ वर्षों में Strategy (पहले MicroStrategy) ने Bitcoin में अपने इनवेस्टमेंट को बढ़ाया है। कंपनी के पास मौजूद बिटकॉइन्स की कुल वैल्यू 62 अरब डॉलर से अधिक की है। इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 76,037 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है। Strategy के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Saylor ने पिछले कुछ वर्षों में कंपनी के बिटकॉइन रिजर्व को तेजी से बढ़ाया है। इसका उद्देश्य कंपनी के रेवेन्यू में गिरावट की आशंका से निपटना और अपने रेवेन्यू के सोर्स को बढ़ाना है। 

पिछले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर Donald Trump के कार्यभार संभालने के बाद इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस तेजी से बढ़ा था।  हालांकि, पिछले वर्ष अक्टूबर में चीन पर अमेरिका की ओर से भारी टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद इस मार्केट में काफी गिरावट हुई थी। ट्रंप को क्रिप्टो सेगमेंट का बड़ा समर्थक माना जाता है। बिटकॉइन ने अक्टूबर में लगभग 1,26,251 डॉलर का हाई बनाया था। इसके बाद से इसका प्राइस 30 प्रतिशत से ज्यादा घटा है। इससे ऊंचे प्राइस पर बिटकॉइन खरीदने वालों को काफी नुकसान हुआ है। 
 
 

 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.