Bitcoin पर सेलिंग का प्रेशर, प्राइस 41,000 डॉलर से हुआ कम

Ether में भी 3.17 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस 2,166 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 63 डॉलर घटा है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2023 16:31 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 2.37 प्रतिशत गिरकर 40,867 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में भी 3.17 प्रतिशत की गिरावट थी
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं

कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट थी। इसका प्राइस 2.37 प्रतिशत गिरकर 40,867 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में इसके प्राइस में 964 डॉलर की कमी हुई है। पिछले सप्ताह बिटकॉइन ने 44,000 डॉलर के साथ 19 महीने का हाई छुआ था।  

Ether में भी 3.17 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस 2,166 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसका प्राइस 63 डॉलर घटा है। इसके अलावा Tether, Binance Coin, Ripple, Solana, Avalanche, Chainlink, Polygon, Polkadot, Stellar और Monero में भी नुकसान था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.44 प्रतिशत कम होकर 1.53 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "अमेरिका में इंटरेस्ट रेट पर फैसले से पहले बिटकॉइन में बड़ी संख्या में बिकवाली के बाद इसका प्राइस 40,000 डॉलर से ऊपर है। बिटकॉइन के प्राइस में इस महीने लगभग आठ प्रतिशत और इस वर्ष 148 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसके लिए रेजिस्टेंस 41,450 डॉलर और सपोर्ट 39,500 डॉलर पर है।" पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगा था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। 

बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले 68,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा था। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टोकरेंसीज के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामले घट सकते हैं। 

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  2. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  3. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  4. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  5. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  6. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  7. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
  8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  9. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
  10. AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.