बिटकॉइन में मामूली गिरावट, Solana में 6 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी

Ether का प्राइस 0.09 प्रतिशत घटा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 3,448 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 3,700 डॉलर से कुछ अधिक का था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जून 2024 19:07 IST
ख़ास बातें
  • Solana का लगभग 145 डॉलर पर था
  • Avalanche, Cardano और Binance Coin के प्राइस भी बढ़े हैं
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

Ether का प्राइस 0.09 प्रतिशत घटा है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को कुछ गिरावट थी। इसका प्राइस CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर लगभग 61,637 डॉलर और WazirX जैसे भारतीय एक्सचेंजों पर लगभग 66,860 डॉलर का था। क्रिप्टो से जुड़ी कम्युनिटी को अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden और Donald Trump के बीच टेलीविजन पर डिबेट में क्रिप्टोकरेंसीज का मुद्दा शामिल होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

Ether का प्राइस 0.09 प्रतिशत घटा है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर यह लगभग 3,448 डॉलर और भारतीय एक्सचेंजों पर 3,700 डॉलर से कुछ अधिक का था। Solana में 6.24 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 145 डॉलर पर था। Avalanche, Cardano और Binance Coin के प्राइस भी बढ़े हैं। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.39 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.28 लाख करोड़ डॉलर का था। 
Advertisement

क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने Gadgets360 को बताया, "अमेरिका में बाइडेन और ट्रंप के बीच डिबेट में क्रिप्टोकरेंसीज का मुद्दा उठने की उम्मीद के कारण बिटकॉइन में तेजी आई थी लेकिन डिबेट में इसका कोई जिक्र नहीं होने बिटकॉइन के प्राइस पर असर पड़ सकता है। बिटकॉइन में मंदी का संकेत मिल रहा है। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि इसमें कुछ सप्ताह तक मंदी रह सकती है। Ethereum के ETF का आगामी लॉन्च मार्केट में बड़ा बदलाव सकता है।" 

हाल ही में अमेरिकी क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर देश में 22.5 लाख डॉलर (लगभग 18.8 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया था। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने  बताया था कि प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) एक्ट का पालन नहीं करने की वजह से यह जुर्माना लगाया गया है। देश में बिजनेस के लिए क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों को इस कानून का पालन करना होता है। FIU ने एक स्टेटमेंट में बताया था कि Binance को एक नोटिस जारी कर देश के नागरिकों को PMLA कानून का पालन किए बिना सर्विस उपलब्ध कराने पर प्रश्न किए गए थे। इस नोटिस में एक्सचेंज से पूछा गया था कि इस कानून के तहत कर्तव्यों का पालन नहीं करने के लिए उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। इस पर Binance ने अपना जवाब दिया था। Binance के खिलाफ आरोपों को सही पाया गया था। इसके बाद FIU के डायरेक्टर ने PMLA के सेक्शन 13 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए एक्सचेंज पर 18.82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  2. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  5. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  7. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  8. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  9. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  10. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.