क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस एक लाख डॉलर की ओर बढ़ा

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में शॉर्ट-टर्म में तेजी आ सकती है क्योंकि इनवेस्टर्स इसे एक सट्टे वाले एसेट के बजाय वैल्यू के स्टोर के तौर पर देख रहे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 मई 2025 16:26 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन जल्द एक लाख डॉलर के लेवल को पार कर सकता है
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी थी
  • भारत में केंद्र सरकार का क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रवैया सख्त है

पिछले एक दिन में बिटकॉइन की ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 50 अरब डॉलर की रही है

अमेरिका में फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट को एक रेंज में बरकरार रखने के फैसले के बाद क्रिप्टो मार्केट में गुरुवार को तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में लगभग तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी थी। बिटकॉइन  जल्द एक लाख डॉलर के लेवल को पार कर सकता है। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग तीन प्रतिशत बढ़कर लगभग 99,800 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में पांच प्रतिशत से अधिक की तेजी थी। Ether का प्राइस लगभग 1,946 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा BNB और XRP के प्राइस भी बढ़े हैं। पिछले एक दिन में बिटकॉइन की ट्रेडिंग वॉल्यूम लगभग 50 अरब डॉलर की रही है। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.96 लाख करोड़ डॉलर का है। 
Advertisement

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन में शॉर्ट-टर्म में तेजी आ सकती है क्योंकि इनवेस्टर्स इसे एक सट्टे वाले एसेट के बजाय वैल्यू के स्टोर के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि, बिटकॉइन के एक लाख डॉलर को पार करने पर बिकवाली का प्रेशर बन सकता है। फेडरल रिजर्व का इंटरेस्ट रेट में कटौती नहीं करने का फैसला इनफ्लेशन पर नियंत्रण रखने का संकेत है। बिटकॉइन ETFs में इनफ्लो भी 40 अरब डॉलर से अधिक के साथ हाई लेवल पर पहुंच गया है। इससे क्रिप्टो मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना है। 

भारत में केंद्र सरकार का क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रवैया सख्त है। सुप्रीम कोर्ट ने भी बिटकॉइन को लेकर आशंका जताई है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने बिटकॉइन में ट्रेडिंग को हवाला कारोबार की तरह बताया था। इसके साथ ही कोर्ट ने वर्चुअल करेंसीज के रेगुलेशन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर केंद्र सरकार को भी फटकार लगाई थी। कथित तौर पर बिटकॉइन के गैर कानूनी ट्रेड से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस सूर्य कांत और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने बिटकॉइन में ट्रेडिंग को हवाला कारोबार के जैसा बताया था। बेंच ने कहा कि लगभग दो वर्ष पहले बिटकॉइन में ट्रेडिंग से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान उसने सरकार से कोर्ट को वर्चुअल करेंसीज की ट्रेडिंग से जुड़ी पॉलिसी के बारे में जानकारी देने को कहा था लेकिन अभी तक उन्हें कोई उत्तर नहीं मिला है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  9. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.