बिटकॉइन में जोरदार तेजी, 42,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इसके प्राइस में बड़ी गिरावट हुई थी

बिटकॉइन में जोरदार तेजी, 42,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 3.91 प्रतिशत बढ़कर 1.61 लाख करोड़ डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 42,072 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी बढ़े हैं
  • बहुत से देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में मंगलवार को 4.75 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 42,072 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन के प्राइस में 1,077 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी बढ़े हैं। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस लगभग 3.15 प्रतिशत बढकर लगभग 2,235 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में यह 65 डॉलर बढ़ा है। इसके अलावा Avalanche, Polkadot, Tron, Polygon, Chainlink, Litecoin, Bitcoin Cash और Stellar में भी तेजी थी। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.91 प्रतिशत बढ़कर 1.61 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने Gadgets360 को बताया, "क्रिप्टो मार्केट में कुछ दिनों की गिरावट के बाद रिकवरी हुई है। इसकी वजह Galaxy Digital की दिवालिया हो चुके क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स को दोबारा शुरू करने की योजना हो सकती है।" इस बारे में BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral का कहना था, "क्रिप्टो से जुड़ी बड़ी फर्मों को बिटकॉइन ETF के लिए स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। Solana ब्लॉकचन का इस्तेमाल बढ़ने से Solana में सात प्रतिशत से अधिक की तेजी है।" 

बिटकॉइन ETF को अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर से स्वीकृति मिलने पर इसमें क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों के साथ ही सामान्य मार्केट एक्सचेंजों के जरिए भी इनवेस्टमेंट किया जा सकेगा। बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इसके प्राइस में बड़ी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा था। पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। 


 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »