Bitcoin में इस सप्ताह में पहली बार प्रॉफिट, एक दिन में प्राइस 175 डॉलर बढ़ा

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन का सपोर्ट लेवल 26,000 डॉलर का है और इसमें तेजी के लिए इसका बरकरार रहना जरूरी है

Bitcoin में इस सप्ताह में पहली बार प्रॉफिट, एक दिन में प्राइस 175 डॉलर बढ़ा

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 0.73 प्रतिशत तेजी थी। इसका 1,604 डॉलर का था

ख़ास बातें
  • क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन के जल्द 30,000 डॉलर पर पहुंचने की अटकल है
  • इसके लिए सपोर्ट लेवल 26,000 डॉलर का है
  • बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था
विज्ञापन
मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को इस सप्ताह में पहली बार तेजी रही। यह 0.43 प्रतिशत बढ़कर 26,355 डॉलर पर था। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन के जल्द 30,000 डॉलर पर पहुंचने की अटकल है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके लिए सपोर्ट लेवल 26,000 डॉलर का है और इसमें तेजी के लिए इसका बरकरार रहना जरूरी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में 0.73 प्रतिशत तेजी थी। इसका 1,604 डॉलर का था। इसका प्राइस एक दिन में लगभग 13 डॉलर चढ़ा है। इसके अलावा Bitcoin Cash, Chainlink, Stellar, Monero, Binance USD, Bitcoin SV और Solana के प्राइस भी बढ़े हैं। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Tether, Binance Coin, Ripple, Cardano, and Tron, Polkadot, Polygon और Litecoin शामिल थी। 

CoinSwitch Markets Desk के सीनियर मैनेजर, Shubham Hudda ने Gadgets 360 को बताया, "पिछले 15 दिनों में Chainlink टोकन में लगभग 30 प्रतिशत की तेजी आई है क्योंकि इसका क्रिप्टो इवेंट SmartCon जल्द ही स्पेन के बार्सिलोना में होने वाला है।" बैंकरप्ट FTX एक्सचेंज को हाल ही में अपने 3.4 अरब डॉलर से अधिक के क्रिप्टो एसेट्स बेचने की कोर्ट से अनुमति मिली थी। इससे मार्केट में बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा प्राइसेज में पहले ही इसके असर को शामिल किया गया है। FTX के पास Solana में बड़ी होल्डिंग है लेकिन इनमें से अधिकतर स्टेक्ड है और बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। बिटकॉइन ने पिछले वर्ष लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई है। इससे इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था।  कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी क्रिप्टो मार्केट को झटका लगा था। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बनाए रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। भारत की G20 अध्यक्षता के हिस्से के तहत टॉप एजेंडों में क्रिप्टोकरेंसीज का रेगुलेशन भी शामिल था। मोदी का कहना था कि क्रिप्टो के लिए वैश्विक सहमति से रूल्स बनाए जाने चाहिए जो सभी देशों के लिए समान हों। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »