Bitcoin ने हल्के ब्रेक के बाद फिर पकड़ी रफ्तार, Ether व Polkadot को बड़ा लाभ

Bitcoin ने अपनी विशाल रैली के साथ गुरूवार को भी बढ़ना जारी रखा।15 अक्टूबर को विश्व की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 58,000 डॉलर (लगभग 43.7 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी।

Bitcoin ने हल्के ब्रेक के बाद फिर पकड़ी रफ्तार, Ether व Polkadot को बड़ा लाभ

अन्य पॉपुलर altcoins जैसे Polkadot, Stellar और Chainlink में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली।

ख़ास बातें
  • Bitcoin ने अपनी विशाल रैली के साथ गुरूवार को भी बढ़ना जारी रखा।
  • अन्य पॉपुलर altcoins के लिए भी दिन अच्छा ही रहा।
  • बॉलीवुड स्टार सलमान खान लॉन्च करेंगे स्वयं का एनएफटी कलेक्शन।
विज्ञापन
Bitcoin ने अपनी विशाल रैली के साथ गुरूवार को भी बढ़ना जारी रखा। हालांकि 12 अक्टूबर को इसकी स्पीड पर थोड़ा ब्रेक जरूर लगा था मगर जल्द ही यह फिर से उसी तेजी से बढ़ने लगा और बुधवार को इसने लगभग 3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज कर ली। 15 अक्टूबर को विश्व की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 58,000 डॉलर (लगभग 43.7 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। वहीं इंडियन एक्सचेंज जैसे कि CoinSwitch Kuber पर यह इससे कहीं ज्यादा कीमत पर खुली जो कि 44,78,507 लाख रुपये (लगभग 59,470 डॉलर) थी। बहुत उम्मीद है कि अब बिटकॉइन के लिए 60 हजार डॉलर यानि कि 45 लाख रुपये के लगभग का आंकड़ा पार करना अब ज्यादा दूर की बात नहीं रह गई है। 

मगर यह अकेले बिटकॉइन ट्रेडर्स के लिए एक अच्छा दिन नहीं था। गैजेट्स 360 के cryptocurrency price tracker से पता चलता है कि अधिकांश पॉपुलर altcoins का दिन भी अच्छा रहा। ईथर की कीमत में 3.86 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो पूरे सप्ताह में पहली बार बड़ी बढ़त के रूप में दर्ज हुई है। हालांकि इससे पहले भी इसमें छिट-पुट बढ़त देखी जा रही थी मगर 4 प्रतिशत के लगभग की वृद्धि एक बड़ी उपलब्धि है।  इथेरियम ब्लॉकचेन पर आधारित इस क्रिप्टोकरेंसी ने गुरुवार की सुबह भी अच्छी शुरूआत की जो कि 2.85 प्रतिशत थी। खबर लिखने के समय, इस क्रिप्टो-एसेट का प्राइस वर्तमान में 2,84,798 रुपये (लगभग 3,782 डॉलर) था।

अन्य पॉपुलर altcoins के लिए भी दिन अच्छा ही रहा। उदाहरण के लिए Polkadot, Stellar और Chainlink में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। Stellar और Chainlink में लगभग 5% से अधिक की बढ़त देखी गई। जबकि Polkadot में 17.28 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। 

क्रिप्टोजगत से जुड़ी एक अन्य खबर में बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने ट्विटर पर अपने स्वयं के एनएफटी कलेक्शन के लॉन्च की घोषणा की, जो BollyCoin पर उपलब्ध होगा। BollyCoin बॉलीवुड अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अतुल अग्निहोत्री द्वारा शुरू किया गया एक नया, डेडीकेटेड बॉलीवुड-थीम वाला एनएफटी प्लेटफॉर्म है। अब सलमान खान अभिनेता अमिताभ बच्चन के नक्शे कदम पर हैं जो पहले से ही क्रिप्टो फैन माने जाते हैं। वहीं एक अन्य खबर ये है कि BrokerChoose की एक रिपोर्ट के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के मामले में भारत सबसे आगे है। यहां पर क्रिप्टोनिवेशकों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। BrokerChoose एक ब्रोकर डिस्कवरी और कम्पैरिजन प्लैटफॉर्म है जिसने ये रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट कहती है कि इंडीविजुअल होल्डर्स जो क्रिप्टोकरेंसी में निवेश रखते हैं उनकी संख्या भारत में सबसे ज्यादा है। अमेरिका और रूस इस मामले में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: bitcoin price in India, Cryptocurrecny News
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »