बिटकॉइन इस महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा, अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी

बिटकॉइन की वैल्यू वीकेंड पर 309 डॉलर बढ़ी है। इस महीने यह इसका उच्च स्तर है। पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन में तेजी है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 नवंबर 2023 18:09 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 37,079 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं
  • इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों में कमी हो सकती है

पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन में तेजी है

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस में सोमवार को 0.41 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस 37,079 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। बिटकॉइन की वैल्यू वीकेंड पर 309 डॉलर बढ़ी है। इस महीने यह इसका उच्च स्तर है। पिछले कुछ सप्ताह से बिटकॉइन में तेजी है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 0.15 प्रतिशत बढ़कर 2,049 डॉलर पर था। हालांकि, वीकेंड पर इसका प्राइस 66 डॉलर घटा है। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Tether, Ripple, Cardano, Tron, Chainlink, Litecoin और Polygon शामिल थी। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.45 प्रतिशत बढञकर 1.42 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "Blackrock की स्पॉट ETF फाइलिंग के बाद बिटकॉइन में लगातार चौथे सप्ताह तेजी है। हालांकि, यह अभी तक के अपने उच्च स्तर से आधे से कुछ अधिक पर है। बिटकॉइन स्पॉट ETF के लिए स्वीकृति मिलने की संभावना की वजह से पिछले कुछ सप्ताह से इसका प्राइस 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। मार्केट से जुड़े लोगों को इसके 40,000 डॉलर पर पहुंचने का इंतजार है।" बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल छुआ था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा है। 

कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी मार्केट में गिरावट आई थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। RBI का मानना है कि क्रिप्टोकरेंसीज के साथ कोई मजबूत वैल्यू नहीं जुड़ी और इस वजह से इस पर बैन लगाना चाहिए। कुछ देशों में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं।  इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों में कमी हो सकती है। इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनने से इनवेस्टर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हो सकती है। अमेरिका में भी क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर कार्य किया जा रहा है। क्रिप्टोकरेंसीज के लिए यह एक बड़ा मार्केट है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  2. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  3. 50MP कैमरा, 8560mAh बैटरी के साथ Honor X70 Pro Max लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  5. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
  7. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  8. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  2. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  4. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  5. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  6. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  7. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  8. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  9. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  10. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.