Bitcoin पहुंचा 17 लाख के पार, Ether समेत अन्य ऑल्टकॉइन्स में भी बढ़त

बिटकॉइन में थोड़ा सुधार हुआ तो उसका असर ईथर पर भी दिखा

Bitcoin पहुंचा 17 लाख के पार, Ether समेत अन्य ऑल्टकॉइन्स में भी बढ़त

भारत में बिटकॉइन की वैल्यू आज 18.3 लाख रुपये के लगभग रही जो कि 4.54% की बढ़त है

ख़ास बातें
  • Shiba Inu और Dogecoin में आज बड़ी बढ़त देखने को मिली है
  • वर्तमान में डॉजकॉइन की कीमत $0.06 (लगभग 5 रुपये) पर है
  • शिबा इनु की कीमत $0.0000089 (लगभग 0.000694 रुपये) पर है
विज्ञापन
Crypto निवेशकों की सांसें बुधवार को एक बार फिर से तेज हो गईं जब अमेरिकी फेडरेल रिजर्व ने ब्याज दरों को 0.75 प्रतिशत से बढ़ा दिया। ब्याज दर के बढ़ाए जाने के असर के रूप में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी की कीमत और नीचे लुढ़क गई और बिटकॉइन $20,000 (लगभग 15.5 लाख रुपये) पर पहुंच गया। उसके कुछ समय बाद इसमें हल्का सुधार हुआ और यह $22,200 (लगभग 17.25 लाख रुपये) पर वापस आ गया जो कि पिछले 24 घंटों में इसका ग्लोबल प्राइस रहा। वहीं, भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर बिटकॉइन की वैल्यू आज $23,598 (लगभग 18.3 लाख रुपये) रही जो कि पिछले 24 घंटों में 4.54% की बढ़त है। 

CoinMarketCap, Coinbase और Binance जैसे ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत $22,221 (लगभग 17.3 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। CoinGecko के आंकड़ों के अनुसार बिटकॉइन की कीमत वर्तमान में वीक-टू-डे परफार्मेंस में 27 प्रतिशत कम है। 

बिटकॉइन में थोड़ा सुधार हुआ तो उसका असर ईथर पर भी दिखा। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के लिए यह हफ्ता अब तक मुश्किलों भरा रहा है और इसकी कीमत $1,100 (लगभग 85,000 रुपये) तक पहुंच गई। लेकिन आज इसमें कुछ सुधार देखा गया है। खबर लिखे जाने के समय तक भारतीय एक्सचेंज कॉइन स्विच कुबेर पर ईथर की कीमत $1,276 (लगभग 99,000 रुपये) पर थी। ग्लोबल एक्सचेंज्स की बात करें तो यह $1,201 (लगभग 93,300 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। पिछले 24 घंटों में इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 4.93 प्रतिशत का सुधार हुआ है। बढ़त हासिल करने के बाद भी यह पिछले हफ्ते से तुलना में अपनी वीक टू डे परफॉर्मेंस में 34 प्रतिशत नीचे है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि आज अधिकतर पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में बढ़त देखी गई है और ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले 24 घंटों में 4.65 प्रतिशत बढ़ गया। BNB, Polkadot, Avalanche, Solana, Uniswap और Chainlink जैसे ऑल्टकॉइन्स में बढ़त दर्ज की गई है। Monero इनमें ऐसा रहा, जिसमें गिरावट आई है। 

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो Shiba Inu और Dogecoin में आज बड़ी बढ़त देखने को मिली है। वर्तमान में डॉजकॉइन की कीमत $0.06 (लगभग 5 रुपये) पर है जो पिछले 24 घंटों में 13 प्रतिशत की बढत है। शिबा इनु में भी आज अच्छी खासी बढत देखने को मिली है। गुरूवार को इस दूसरी सबसे बड़ी मीम क्रिप्टोकरेंसी की कीमत $0.0000089 (लगभग 0.000694 रुपये) पर चल रही थी जो कि पिछले 24 घंटों में 5.79 प्रतिशत की बढ़त है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »