Bitcoin के प्राइस में जोरदार बढ़ोतरी, रूस की करंसी आगे निकली वैल्यू

युद्ध के चलते रूस पर लगाए गए कई प्रतिबंधों के बाद Bitcoin की वैल्यू आधिकारिक तौर पर रूसी रूबल से अधिक हो गई है।

Bitcoin के प्राइस में जोरदार बढ़ोतरी, रूस की करंसी आगे निकली वैल्यू

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 30 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, Bitcoin की भारत में कीमत $40,226 (लगभग 30 लाख रुपये) थी
  • Ether $40,226 (लगभग 30 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कर रहा था ट्रेड
  • Ripple, Terra, Cardano और Solana की कीमतों में भी 20% तक की बढ़ोतरी
विज्ञापन
Russia-Ukraine War: यूक्रेन पर रूस का हमला पांचवें दिन में प्रवेश कर रहा है, लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि क्रिप्टोकरंसी मार्केट में इसका असर फीका पड़ रहा है। मंगलवार, 1 मार्च को क्रिप्टोकरंसी अच्छे प्रॉफिट के साथ ट्रेड हो रही थी। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर खबर लिखते समय तक बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) 10.6 प्रतिशत के प्रॉफिट के साथ $40,226 (लगभग 30 लाख रुपये) थी। वहीं, अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर भी बिटकॉइन की कीमत बढ़ती नज़र आई। 13% से अधिक की बढ़त के साथ, CoinMarketCap और Binance सहित ग्लोबल एक्सचेंज्स पर बिटकॉइन की कीमत $43,024 (लगभग 32.4 लाख रुपये) के आसपास थी।

युद्ध के चलते रूस पर लगाए गए कई प्रतिबंधों के बाद बिटकॉइन की वैल्यू आधिकारिक तौर पर रूसी रूबल से अधिक हो गई है।

रूबल लगभग 25 प्रतिशत गिर गया है और वर्तमान में $1 (लगभग 75 रुपये) से नीचे ट्रेड हो रहा है। वर्तमान में RUB 1 की वैल्यू $0.0096 (लगभग 0.72 रुपये) के बराबर है। यह रूबल के लिए एक रिकॉर्ड लो है, जो दुनिया की सबसे पुरानी करंसी में से एक है। लोग कथित तौर पर बिटकॉइन जैसी 'स्टोर-ऑफ-वैल्यू' क्रिप्टो एसेट के लिए रूबल का एक्सचेंज कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Cryptocurrencies Register Profits as Bitcoin Overtakes Russian Ruble Amid Ukraine Crisis

ज्यादातर Altcoins भी इससे लाभ उठा रहे हैं। उदाहरण के लिए, Gadgets 360 का क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर बताता है कि Ether 8.64 प्रतिशत के लाभ के साथ खुला, और खबर लिखे जाने तक, $3,012 (लगभग 2.25 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर, ETH ने 11 प्रतिशत से अधिक की बढ़त हासिल की। ग्लोबल एक्सचेंज पर इसकी कीमत लगभग $2,908 (लगभग 2 लाख रुपये) थी।

इसे भी पढ़ें: AMC Theatres to Officially Start Accepting DOGE, SHIB Payments From March 19

Binance Coin, Ripple, Terra, Cardano, Solana और Polkadot की कीमतों में भी 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हुई।

Dogecoin और Shiba Inu भी पिछले हफ्ते लगातार नुकसान देखने के बाद आज प्रॉफिट पर ट्रेड हो रहे थे।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »