बिटकॉइन का प्राइस 48,000 डॉलर पार करने के बाद गिरा, ETF को अप्रूवल के फेक मैसेज का असर

बिटकॉइन का प्राइस लगभग 45,917 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में इसमें लगभग 835 डॉलर की गिरावट हुई है

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जनवरी 2024 17:52 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने 45,000 डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार रखा है
  • Ether का प्राइस लगभग 2,346 डॉलर पर था
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.62 प्रतिशत की तेजी थी

मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को 1.71 प्रतिशत की गिरावट थी। हालांकि, इसके बावजूद बिटकॉइन ने 45,000 डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार रखा है। इसका प्राइस लगभग 45,917 डॉलर पर था। पिछले एक दिन में बिटकॉइन में लगभग 835 डॉलर की गिरावट हुई है। अमेरिका में मार्केट्स रेगुलेटर SEC की ओर से बिटकॉइन ETF के अप्रूवल को लेकर एक जाली मैसेज का इसके प्राइस पर बड़ा असर पड़ा है। 

क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के मार्केट्स डेस्क ने Gadgets360 को बताया, "क्रिप्टो मार्केट की शुरुआत से हुई दिलचस्प घटनाओं में से एक में SEC के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हैंडल से पोस्ट किया गया था कि SEC ने सभी स्पॉट बिटकॉइन ETF को स्वीकृति दी है। इसके कुछ मिनट बाद SEC के प्रमुख Gary Gensler ने एक पोस्ट कर जानकारी दी कि SEC के X पर हैंडल को हैक किया गया है और स्वीकृति देने की जानकारी गलत है। इसके बाद यह मांग की जा रही है कि इस जाली मैसेज के कारण मार्केट में हुई गड़बड़ी की  SEC की ओर से जांच की जाए।" ETF को स्वीकृति का मैसेज पोस्ट होने के बाद बिटकॉइन का प्राइस तेजी से चढ़कर 48,000 डॉलर से पार हो गया था। इसके बाद यह गिरकर 45,000 डॉलर से कुछ अधिक का था। 
Advertisement

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 1.62 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 2,346 डॉलर पर था। इसके अलावा Tether, Binance Coin, Solana, Bitcoin SV, Iota, Qtum और Braintrust के प्राइसेज बढ़े हैं। Ripple, Cardano, Tron, Polkadot, Chainlink और Polygon में नुकसान था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.66 प्रतिशत घटकर लगभग 1.71 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

पिछले वर्ष बिटकॉइन के जरिए पेमेंट लेने वाले वेंडर्स और कारोबारियों की संख्या में तेजी आई है। पेमेंट के तौर पर बिटकॉइन को स्वीकार करने वाले कारोबारियों को ट्रैक करने वाले BTC Map से पता चलता है कि पिछले वर्ष के अंत में इन कारोबारियों की संख्या बढ़कर 6,126 पर पहुंच गई। इनमें रेस्टोरेंट, बार, दुकानें और सर्विसेज शामिल हैं। पिछले वर्ष की शुरुआत में इन कारोबारियों की संख्या 2,207 थी। BTC Map ऐसे रीजंस की पहचान करता है जहां प्रति दिन की ट्रांजैक्शंस के लिए खरीदार और मर्चेंट्स की ओर से बिटकॉइन का इस्तेमाल किया जा रहा है। अमेरिका और यूरोप में ऐसे रीजंस की संख्या अधिक है। इटली में बिटकॉइन को पेमेंट के तौर पर स्वीकार करने वाले कारोबारियों की संख्या 1,000 से ज्यादा और दक्षिण अफ्रीका में लगभग 380 की है। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  3. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  4. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  5. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  7. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  8. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  10. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.