बिटकॉइन में मामूली गिरावट,  Ether और Solana के प्राइस बढ़े

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले कुछ सप्ताह में बिटकॉइन का प्राइस 70,400 डॉलर तक जा सकता है

बिटकॉइन में मामूली गिरावट,  Ether और Solana के प्राइस बढ़े

भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है

ख़ास बातें
  • Ether में 0.86 प्रतिशत की तेजी थी
  • Avalanche, Solana, Ripple, Tron के प्राइस भी बढ़े हैं
  • अगले कुछ सप्ताह में बिटकॉइन का प्राइस 70,400 डॉलर तक जा सकता है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू में सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में शुक्रवार को 0.18 प्रतिशत का नुकसान था। इसका प्राइस लगभग 67,034 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले कुछ सप्ताह में इसका प्राइस 70,400 डॉलर तक जा सकता है। इस महीने की शुरुआत में इसने लगभग 73,700 डॉलर का हाई बनाया था। 

Ether में 0.86 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 3,390 डॉलर पर था। इसके अलावा Avalanche, Solana, Ripple, Tron, Polkadot, Cronos और Litecoin के प्राइस बढ़े हैं। गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Tether, Binance Coin, USD Coin और Cardano शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.58 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.65 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो फर्म Mudrex के CEO, Edul Patel ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन और Ether में कुछ वोलैटिलिटी हो सकती है क्योंकि 15 अरब डॉलर के ऑप्शंस समाप्त होने वाले हैं।" क्रिप्टो ऐप CoinSwitch के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi ने कहा, "मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से 10 सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज में पिछले एक दिन में तेजी रही है।" अमेरिका में क्रिप्टो एक्सचेंज FTX से जुड़े अरबों डॉलर के फ्रॉड में इसके CEO, Sam Bankman Fried को 25 वर्षों की कैद की सजा दी गई है। 

भारत में क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर केंद्र सरकार का सख्त रवैया बरकरार है। हाल ही में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने कहा था कि देश में क्रिप्टोकरेंसीज को 'करेंसी' के तौर पर माना या देखा नहीं जाता है। क्रिप्टो मार्केट में आई तेजी के बाद इस सेक्टर को लेकर सरकार के रवैये में बदलाव के प्रश्न पर, सीतारमण का कहना था, "सरकार का हमेशा से यह मानना रहा है कि क्रिप्टो को लेकर बनाए गए एसेट्स को ट्रेडिंग और कई अन्य चीजों के लिए एसेट्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हमने इन्हें रेगुलेट नहीं किया है। ये करेंसीज नहीं हो सकते और यह केंद्र सरकार की पोजिशन है।" हालांकि, इससे पहले कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI ने कहा था कि ट्रांजैक्शंस में आसानी की वजह से स्टॉक मार्केट से बड़ी संख्या में इनवेस्टर्स का रुख क्रिप्टो सेगमेंट की ओर हो सकता है। अमेरिका में बिटकॉइन स्पॉट ETF को सिक्योरिटीज रेगुलेटर से स्वीकृति मिलने के बाद क्रिप्टो मार्केट में तेजी आई थी।  

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Solana, Investors, Market, Demand, Bitcoin, Regulators, Litecoin, FTX, Prices
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »