'अगले 5-10 वर्षों में Bitcoin वहां पहुंच सकता है जहां हम सोच भी नहीं सकते'

क्रिप्टोकरेंसी बाजार के क्रेज ने गोल्ड ट्रेडिंग की चमक को भी फीका कर दिया है। अब निवेशक वर्चुअल करेंसी की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं ज्यादातर निवेशक जो जोखिम लेने से बचना चाहते हैं वे अभी भी गोल्ड पर ही फोकस रखने के पक्ष में हैं।

'अगले 5-10 वर्षों में Bitcoin वहां पहुंच सकता है जहां हम सोच भी नहीं सकते'

Bitcoin को हाल ही में अल सल्वाडोर द्वारा इस महीने की शुरुआत में लीगल टेंडर के रूप में अपनाया गया था।

ख़ास बातें
  • निवेशक ने कहा- सोने को लेकर निवेश बाजार में चीजें इसके पक्ष में नहीं हैं।
  • बिटकॉइन की कीमतों में बढ़ोत्तरी का अगला फेज़ अभी शुरू होना बाकी है।
  • अगले पांच से दस वर्षों में बिटकॉइन की कीमत नए रिकॉर्ड सेट कर सकती है।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी बाजार के क्रेज ने गोल्ड ट्रेडिंग की चमक को भी फीका कर दिया है। अब निवेशक वर्चुअल करेंसी की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं ज्यादातर निवेशक जो जोखिम लेने से बचना चाहते हैं वे अभी भी गोल्ड पर ही फोकस रखने के पक्ष में हैं। इस बारे में यह चर्चा गर्म है कि क्या निवेश के लिए अब सोना अपनी अहमियत खो चुका है?
ऑस्ट्रियाई निवेशक और फंड मैनेजर रोनाल्ड-पीटर स्टोफेरले ने कहा कि सोने को लेकर निवेश बाजार में चीजें इसके पक्ष में नहीं हैं। यह ट्रेंड आगे आने वाले समय में और अधिक बढ़ सकता है। वहीं Incrementum AG के मैनेजिंग पार्टनर Stoeferle ने क्रिप्टोकरेंसी के बारे में कहा कि अगर बिटकॉइन अगले 5 से 10 वर्षों के लिए रहता है, तो यह उस स्तर पर पहुंच सकता है जिसके बारे में हम अभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। 

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान Stoeferle से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि सोना अब मर चुका है और क्या बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी ने इस कीमती धातु का मूल्य घटाया है? 
उन्होंने कहा कि ग्लोबल फाइनेंशिअल मार्केट्स "मॉनिटरी टिपिंग पॉइंट" पर पहुंच गई हैं। इस प्वॉइंट के बाद इनफ्लेशन बढ़ेगी, रीयल इंटरेस्ट रेट नेगेटिव या जीरो के करीब रहेंगे, और मॉनिटरी पॉलिसी फिस्कल पॉलिसी की तुलना में बाजारों के लिए कम प्रभावी होगी। उनके अनुसार यह fiscal के राज का युग होगा। 

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के बारे में उन्होंने कहा कि इसकी कीमतों में बढ़ोत्तरी का अगला फेज़ अभी शुरू होना बाकी है। 2 अप्रैल को भारत में बिटकॉइन की कीमत लगभग 34.3 लाख रुपये थी। 
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि अगर पांच से दस वर्षों तक बिटकॉइन रहता है, इसकी कीमत वहां तक जाएगी जिसकी हम अभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।  

Bitcoin को हाल ही में अल सल्वाडोर द्वारा इस महीने की शुरुआत में लीगल टेंडर के रूप में अपनाया गया था। हालाँकि दुनिया में यह पहला कदम शुरुआती समस्याओं से घिरा हुआ था, क्योंकि नागरिकों को इसमें विश्वास नहीं था और उनका गुस्सा इस पर फूट पड़ा था। साथ ही इसके लागू करने में तकनीकी गड़बड़ियां भी रहीं और क्रिप्टकरेंसी की कीमतें भी गिर गई थीं।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  2. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  3. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  4. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  6. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  7. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  9. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »