बिटकॉइन ने बरकरार रखा 34,000 डॉलर से ज्यादा का लेवल, क्रिप्टो मार्केट में मामूली गिरावट 

इस सप्ताह बिटकॉइन के प्राइस में काफी तेजी रही है। अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से बिटकॉइन ETF के लिए स्वीकृति मिलने की संभावना से इसमें खरीदारी बढ़ी है

बिटकॉइन ने बरकरार रखा 34,000 डॉलर से ज्यादा का लेवल, क्रिप्टो मार्केट में मामूली गिरावट 

इस सप्ताह बिटकॉइन के प्राइस में काफी तेजी रही है

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस 34,022 डॉलर पर था
  • क्रिप्टो की मार्केट वैल्यू 1.38 प्रतिशत घटकर लगभग 1.25 लाख करोड़ डॉलर थी
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू में सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin ने शुक्रवार को 34,000 डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार रखा। हालांकि, इसमें लगभग 1.91 प्रतिशत की गिरावट थी। बिटकॉइन का प्राइस 34,022 डॉलर पर था। इस सप्ताह बिटकॉइन के प्राइस में काफी तेजी रही है। अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से बिटकॉइन ETF के लिए स्वीकृति मिलने की संभावना से इसमें खरीदारी बढ़ी है। 

Ether में भी गिरावट थी। इसका प्राइस घटकर लगभग 1,790 डॉलर पर था। इसके अलावा Avalanche, Tether, Binance Coin, Solana, Cardano, Chainlink, Polygon, Polkadot और Litecoin के प्राइसेज भी घटे हैं। प्रॉफिट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Ardor, USD Coin, Binance USD और Near Protocol शामिल थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1.38 प्रतिशत घटकर लगभग 1.25 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

CoinSwitch Ventures के इनवेस्टमेंट्स लीड, Parth Chaturvedi ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन में आठ दिन की तेजी के बाद कुछ गिरावट दिख रही है। क्रिप्टो मार्केट भी ऐसी ही प्रतिक्रिया दे रहा है। मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से टॉप 20 क्रिप्टोकरेंसीज में कुछ गिरावट है।" CoinDCX की रिसर्च टीम ने कहा, "अमेरिका में तीसरी तिमाही में GDP 4.9 प्रतिशत की दर से बढ़ा है और इसने 4.7 प्रतिशत के अनुमान को पार किया है। इकोनॉमी का मजबूत प्रदर्शन एक अच्छा संकेत है। बिटकॉइन में तेजी दिख रही है, जबकि अमेरिकी स्टॉक मार्केट में गिरावट है।" 

बिटकॉइन ने लगभग दो वर्ष पहले लगभग 67,600 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। कुछ क्रिप्टो फर्मों के दिवालिया होने से भी मार्केट में गिरावट आई थी। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। इससे पहले फाइनेंस मिनिस्ट्री और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने भी क्रिप्टो के लिए रूल्स बनाने का पक्ष लिया था। RBI की ओर से क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की मांग भी की गई थी। कुछ देशों में रेगुलेटर्स इस सेगमेंट के लिए रूल्स बना रहे हैं। इससे क्रिप्टो मार्केट में स्कैम के मामलों पर लगाम लग सकती है और इनवेस्टर्स का भरोसा भी मजबूत हो सकता है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei की नई बिजनेस स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 10 दिन तक चलती है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  2. boAt Airdopes ProClip ओपन ईयर ईयरबड लॉन्च, 52 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ
  3. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  5. RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
  7. Apple जल्द लॉन्च कर सकती है फोल्डेबल iPhone, OLED पैनल की शुरू हुई मैन्युफैक्चरिंग 
  8. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. 'पैसे नहीं दिए तो सब लीक...', Tata Electronics को हैकर्स की धमकी; 630GB डेटा, Apple-Tesla सीक्रेट्स खतरे में?
  10. Vivo X Fold 6 में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »