Bitcoin की मजबूती बरकरार, Dogecoin और Shiba Inu ने फिर किया धमाल!

पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन ने 0.66 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ Coinbase पर 62,470 डॉलर (लगभग 47,00,277 रुपये) पर ट्रेड किया।

Bitcoin की मजबूती बरकरार, Dogecoin और Shiba Inu ने फिर किया धमाल!

बिटकॉइन पिछले कुछ दिनों में मौजूदा प्राइस लेवल के आसपास मँडरा रहा है।

ख़ास बातें
  • Bitcoin अगले कुछ दिनों के लिए मजबूत दिख रहा है।
  • डॉजकॉइन और शीबा इनु दोनों ने 5 प्रतिशत से अधिक का लाभ कमाया है।
  • Cardano, Ripple, Uniswap और Litecoin में गिरावट जारी है।
विज्ञापन
मंगलवार को न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में पहले बिटकॉइन-लिंक्ड एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) के शुरू होने की उम्मीद के बीच पिछले कुछ दिनों में बिटकॉइन की कीमत 62,000 डॉलर के आसपास हो गई है। बिटकॉइन, मार्केट कैपिटलाइजेश के हिसाब से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है। पिछले 24 घंटों में इसने 0.66 प्रतिशत की मामूली वृद्धि के साथ Coinbase पर 62,470 डॉलर (लगभग 47,00,277 रुपये) पर ट्रेड किया। जैसा कि चलन रहा है, CoinSwitch Kuber जैसे भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी 49,01,252 रुपये (लगभग 65,141 डॉलर) पर ट्रेड कर रही थी। 

जहां Bitcoin अगले कुछ दिनों के लिए मजबूत दिख रहा है, वहीं अधिकांश अन्य क्रिप्टो-ऐसेट्स हरे रंग में आने के लिए मेहनत कर रहे हैं। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ईथर सप्ताह की शुरुआत में अपनी ओपनिंग वैल्यूएशन से लगभग 2% गिर गया है। ईथर के लिए मंगलवार को ट्रेड 2,93,717 रुपये (लगभग 3,903 डॉलर) पर खुला। जो कि खबर लिखने के समय 0.49 प्रतिशत से नीचे आ चुका था। 

ऐसा लग रहा है कि मीमकॉइन पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा प्रोफिट पाने वाले कॉइन्स पर राज कर रहे हैं। जिसमें डॉजकॉइन और शीबा इनु दोनों ने 5 प्रतिशत से अधिक का लाभ कमाया है। जबकि SHIB ने लगभग 15 प्रतिशत की छलांग लगाई, जिसका प्राइस 0.002110 रुपये (लगभग 0.00003 डॉलर) हो गया है। वहीं डॉजकॉइन 7.77 प्रतिशत बढ़कर 19.78 रुपये (लगभग 0.263 डॉलर) पर पहुंच गया है। कुछ लोग इस प्रोफिट को डॉगफादर एलन मस्क के एक नए ट्वीट से जोड़ रहे हैं। इस बीच Cardano, Ripple, Uniswap और Litecoin में गिरावट जारी है।

"बिटकॉइन पिछले कुछ दिनों में मौजूदा प्राइस लेवल के आसपास मँडरा रहा है। यह क्रिप्टोकरेंसी बाजार के लिए एक अच्छा संकेत है क्योंकि मार्केट निवेश में जुड़े लोगों ने इसकी दिशा का संकेत पाने के लिए बिटकॉइन को लगातार ट्रैक किया है। आने वाले 24 घंटे बढ़ी हुई अस्थिरता का समय हो सकता है।" Mudrex के सीईओ और को-फाउंडर Edul Patel ने कहा। 

वहीं बिटकॉइन के बारे में एक एनालिस्ट ने भी राय दी है। Ki Young Ju, जो साउथ कोरिया की एक प्रसिद्ध डेटा एनालिटिक्स और रिसर्च कंपनी CryptoQuant के सीईओ हैं, ने ट्वीट किया कि बिटकॉइन की कीमत हाल ही में व्हेल द्वारा डेरिवेटिव के माध्यम से बड़ी मात्रा में क्रिप्टोकरेंसी खरीदने के चलते उछाल पर है। पिछले कुछ महीनों में जो चलन रहा है उसको देखते हुए यह बड़ा बदलाव है। मई में बिटकॉइन क्रैश होने के बाद अब बिटकॉइन बुल बड़ी खरीद करने से कतरा रहे हैं और फिलहाल के लिए नॉन फंजीबल टोकन जैसे ऐसेट्स पर फोकस कर रहे हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »