बिटकॉइन में तेजी बरकरार, 94,000 डॉलर से अधिक का नया हाई लेवल

चुनाव प्रचार के दौरान डॉनल्ड ट्रंप ने इस सेगमेंट के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने का संकेत दिया था।

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 नवंबर 2024 14:48 IST
ख़ास बातें
  • बिटकॉइन ने बुधवार को 94,078 डॉलर का नया हाई बनाया है
  • अमेरिका में क्रिप्टो में इनवेस्टमेंट करने वालों की बड़ी संख्या है
  • ट्रंप की जीत में इन इनवेस्टर्स का भी योगदान होने का अनुमान है

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स भी दांव लगा रहे हैं

अमेरिका में चुनाव में Donald Trump की जीत के बाद से क्रिप्टो मार्केट में उत्साह है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस भी बढ़ रहा है। बिटकॉइन ने बुधवार को 94,078 डॉलर का नया हाई बनाया है। कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी बढ़े हैं। 

Reuters की एक रिपोर्ट में बताया गया है ट्रंप की सोशल मीडिया कंपनी की क्रिप्टो ट्रेडिंग फर्म Bakkt को खरीदने के लिए बातचीत चल रही है। इससे यह संभावना बढ़ी है अगले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में नई सरकार के जिम्मेदारी संभालने के बाद क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाई जा सकती है। ट्रंप की कंपनी Trump Media and Technology Group की यूनिट Truth Social की ओर से Bakkt को पूरी इक्विटी लेकर खरीदा जा सकता है। इस डील की रिपोर्ट क्रिप्टो मार्केट में तेजी का बड़ा कारण है। 
Advertisement

चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने इस सेगमेंट के लिए सख्त रेगुलेशन नहीं बनाने का संकेत दिया था। अमेरिका में क्रिप्टो मार्केट में इनवेस्टमेंट करने वालों की बड़ी संख्या है। ट्रंप की जीत में इन इनवेस्टर्स का भी योगदान होने का अनुमान है। अगले वर्ष की शुरुआत में अमेरिका में ट्रंप की अगुवाई में नई सरकार कार्यभार संभालेगी। इस सरकार के एजेंडा में क्रिप्टो के लिए कानून बनाना शामिल हो सकता है। 

इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स भी दांव लगा रहे हैं। एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर मेकर MicroStrategy का बिटकॉइन में बड़ा इनवेस्टमेंट है। इस अमेरिकी कंपनी ने हाल ही में 4.6 अरब डॉलर के बिटकॉइन खरीदे थे। इससे पहले भी माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का बड़ा रिजर्व मौजूद था। कंपनी के इनवेस्टर्स ने भी बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट बढ़ाने को समर्थन दिया है। इसका संकेत माइक्रोस्ट्रैटेजी के शेयर में आई तेजी से मिल रहा है। कंपनी का शेयर सोमवार को 12 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है। इस वर्ष माइक्रोस्ट्रैटेजी के शेयर में 500 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इसकी तुलना में बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक Microsoft का शेयर प्रइस लगभग 11 प्रतिशत की बढ़ा है। अमेरिका में ट्रंप की जीत और क्रिप्टो का समर्थन करने वाले उम्मीदवारों के कांग्रेस में पहुंचने से बिटकॉइन सहित बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस बढ़े हैं। इस राजनीतिक बदलाव से क्रिप्टो मार्केट के लिए रेगुलेटरी स्थिति बेहतर होने और कम पाबंदियों की संभावना है। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  3. Apple Event 2026 LIVE: शुरू हुआ iPhone 18 लॉन्च इवेंट, यहां मिलेगी पल-पल की अपडेट्स
  4. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  3. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  4. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  5. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  6. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  7. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  8. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  10. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.