24 हजार डॉलर के करीब आकर ठहरा Bitcoin, अन्य ऑल्टकॉइन्स में मामूली बढ़त

भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत 1524 डॉलर (लगभग 1.22 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है

24 हजार डॉलर के करीब आकर ठहरा Bitcoin, अन्य ऑल्टकॉइन्स में मामूली बढ़त

बिटकॉइन की कीमत 23 हजार डॉलर (लगभग 18.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है

ख़ास बातें
  • Shiba Inu और Dogecoin में आज आई गिरावट
  • Dogecoin $0.07 (लगभग 5.57 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है
  • शिबा इनु की कीमत $0.000012 (लगभग 0.00098 रुपये) पर ट्रेड कर रही है
विज्ञापन
Bitcoin में इस हफ्ते मार्च के बाद से सबसे ज्यादा बढ़त देखी गई है। इस हफ्ते में बिटकॉइन की कीमत में अब तक 13 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। हालांकि पिछले 24 घंटों में इसकी कीमत में कुछ ठहराव भी आ गया है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी 24 हजार डॉलर (लगभग 19.2 लाख रुपये) के आंकड़े को पार नहीं कर सकी है और इसकी कीमत में गुजरे 24 घंटों में 1.94 प्रतिशत की कमी आ गई है। इसके बाद बिटकॉइन की कीमत 22,900 डॉलर (लगभग 18.3 लाख रुपये) के करीब बनी हुई है। भारतीय एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन की कीमत 23 हजार डॉलर (लगभग 18.5 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है जो कि पिछले 24 घंटों में 3.42 प्रतिशत की गिरावट है। ग्लोबल एक्सचेंज्स जैसे CoinMarketCap, Coinbase और Binance पर बिटकॉइन की कीमत $22,892 (लगभग 18.31 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही है। CoinGecko का डेटा बताता है कि बिटकॉइन वर्तमान में वीक टू डे परफॉर्मेंस में 13.3 प्रतिशत से ऊपर आ गया है। 

ईथर में भी आज हल्की गिरावट आई है। हालांकि, हफ्ते की शुरुआत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ने बढ़त के साथ की थी। खबर लिखे जाने के समय तक भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर ईथर की कीमत 1524 डॉलर (लगभग 1.22 लाख रुपये) पर थी। वहीं, ग्लोबल एक्सचेंज्स पर ईथर की कीमत 1488 डॉलर (लगभग 1.20 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। पिछले 24 घंटों में इसकी ग्लोबल वैल्यू में 4.65 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

गैजेट्स 360 क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर बताता है कि बिटकॉइन और ईथर में आए हल्की गिरावट के ट्रेंड को बाकी ऑल्टकॉइन्स भी फॉलो कर रहे हैं। अधिकतर पॉपुलर ऑल्टकॉइन्स में आज हल्का नुकसान देखा गया है। गुरूवार तक ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में 3.52 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी थी। BNB, Solana, Polygon, Stellar, Avalanche, Cardano जैसे ऑल्टकॉइन्स में बढ़त दर्ज की गई है, जो कि काफी मामूली रही। इसके अलावा Monero ऐसा टोकन रहा जो पिछले 24 घंटों में बढ़त हासिल करने में कामयाब रहा है।

मीम क्रिप्टोकरेंसी की बात करें तो Shiba Inu और Dogecoin में भी आज के दिन गिरावट आई है। Dogecoin वर्तमान में 3.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ $0.07 (लगभग 5.57 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है। शिबा इनु की कीमत में पिछले 24 घंटों में 3.26 प्रतिशत की कमी आ गई है। गरूवार को शिबा इनु की कीमत $0.000012 (लगभग 0.00098 रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , cryptocurrency price latest, Crypto market news

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »