Bitcoin, Ether में मामूली नुकसान, ज्‍यादातर Altcoins में भी गिरावट, जानें लेटेस्‍ट प्राइस

एलन मस्क द्वारा ट्विटर में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने के बाद डॉजकॉइन के मूल्य में बड़ी वृद्धि देखी गई।

Bitcoin, Ether में मामूली नुकसान, ज्‍यादातर Altcoins में भी गिरावट, जानें लेटेस्‍ट प्राइस

Photo Credit: pixabay/worldspectrum

2.20 फीसदी की गिरावट के साथ Bitcoin ने 47,662 डॉलर (लगभग 36 लाख रुपये) पर कारोबार करना शुरू किया।

ख़ास बातें
  • ईथर (Ether) भी मार्केट की अस्थिरता का शिकार हुआ और गिरावट के साथ खुला
  • ETH का मूल्य 4.72 प्रतिशत गिर गया
  • यह 3,507 डॉलर (लगभग 2.65 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है
विज्ञापन
दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) ने बुधवार को मामूली नुकसान के साथ शुरुआत की। इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर के अनुसार, 2.20 फीसदी की गिरावट के साथ Bitcoin ने 47,662 डॉलर (लगभग 36 लाख रुपये) पर कारोबार करना शुरू किया। BTC का मार्केट कैप करीब 860 अरब डॉलर (65 लाख करोड़ रुपये) है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर भी इस क्रिप्‍टोकरेंसी को नुकसान हुआ है। उदाहरण के लिए- बिनेंस पर बिटकॉइन ने 3.29 फीसदी की गिरावट दर्ज की, जिससे इसकी ट्रेडिंग वैल्‍यू 45,187 डॉलर (लगभग 34 लाख रुपये) रह गई।

ईथर (Ether) भी मार्केट की अस्थिरता का शिकार हुआ और गिरावट के साथ खुला। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार ETH का मूल्य 4.72 प्रतिशत गिर गया। यह 3,507 डॉलर (लगभग 2.65 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है।

बिटकॉइन की तरह ईथर को भी इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर ज्‍यादा नुकसान हुआ है। Coinbase और CoinMarketCap के अनुसार ETH का मूल्य 5.11 फीसदी गिर गया और वर्तमान में यह 3,324 डॉलर (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है।

ज्‍यादातर altcoins बिटकॉइन और ईथर की राह पर हैं और उनमें गिरावट दर्ज की गई है।

अमेरिका में ATM के बिटकॉइन की लिस्‍ट में जगह बनाने के बावजूद शीबा इनु (Shiba Inu) को फायदा नहीं मिला और उसकी कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। 

इन सबसे उलट डॉजकॉइन (Dogecoin) ने मजबूत देखी है। वह 6.97 फीसदी की बढ़त के साथ खुला। एलन मस्क द्वारा ट्विटर में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदने के बाद डॉजकॉइन के मूल्य में बड़ी वृद्धि देखी गई। यह कॉइन अपने दो महीने के हाई मार्क पर पहुंच गई। वर्तमान में DOGE की कीमत 0.17 डॉलर (लगभग 12 रुपये) है। एलन मस्‍क, डॉजकॉइन के हिमायती माने जाते हैं। वह इस क्रिप्‍टोकरेंसी के समर्थन में कई बार आगे आ चुके हैं।  

Tether और USD Coin जैसे स्‍टेबलकॉइंस ने थोड़ा मुनाफा रिकॉर्ड किया है। ऐसा लगता है कि हाल के दिनों में सब स्‍टेबलकॉइंस के पक्ष में जा रहे हैं। एक ऐत‍िहासिक फैसला लेते हुए ब्रिटेन ने पेमेंट के ऑफ‍िशियल मोड के रूप में स्‍टेबल कॉइंस को मान्यता दी है।

CoinMarketCap के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में क्रिप्टो सेक्टर का मार्केट कैप 2.08 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 15,753,937 करोड़ रुपये) पर है।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »