Bitcoin, Ether के प्राइस में पिछले सप्ताह की भारी गिरावट के बाद कुछ रिकवरी

Bitcoin के प्राइस में सोमवार से कुछ रिकवरी हुई और यह 4.05 प्रतिशत बढ़कर 51,141 डॉलर (लगभग 38.52 लाख रुपये) पर था

Bitcoin, Ether के प्राइस में पिछले सप्ताह की भारी गिरावट के बाद कुछ रिकवरी

कोरोना के नए वेरिएंट के कम घातक होने के संकेत मिलने के साथ रिस्क वाले एसेट्स में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है

ख़ास बातें
  • Bitcoin की वैल्यू पिछले सप्ताह 11.6 प्रतिशत से अधिक घटी थी
  • Bitcoin के प्राइस में सोमवार से कुछ रिकवरी हुई है
  • Ether के प्राइस में शनिवार को 6.81 प्रतिशत की कमी आई थी
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट में पिछले सप्ताह के अंत में भारी गिरावट आई थी और अधिकतर बड़ी क्रिप्टोकरंसीज के प्राइसेज काफी टूटे थे। Bitcoin शनिवार को लगभग 12 प्रतिशत गिरा था। भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर इसका प्राइस मंगलवार को 54,211 डॉलर (लगभग 40.8 लाख रुपये) का था।

CoinMarketCap जैसे इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर Bitcoin के प्राइस में सोमवार से कुछ रिकवरी हुई और यह 4.05 प्रतिशत बढ़कर 51,141 डॉलर (लगभग 38.52 लाख रुपये) पर था। CoinGecko के अनुसार, Bitcoin की वैल्यू पिछले सप्ताह 11.6 प्रतिशत  से अधिक घटी थी।

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे से हुई बिकवाली का असर Bitcoin और अन्य क्रिप्टोकरंसीज पर पड़ा था। Ether के प्राइस में शनिवार को 6.81 प्रतिशत की कमी आई थी लेकिन इस दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी ने इसके बाद से Bitcoin की तुलना में अच्छा प्रदर्शन किया है और CoinSwitch Kuber पर इसका प्राइस 4,626 डॉलर (लगभग 3.48 लाख रुपये) का है। इंटरनेशनल एक्सचेंजों पर इसका प्राइस 4,354 डॉलर (लगभग 3.27 लाख रुपये) का था। Gadgets 360 के क्रिप्टोकरंसी ट्रैकर से पता चलता है कि Ether की वैल्यू पिछले सप्ताह केवल 2 प्रतिशत घटी थी।

ऑल्टकॉइन्स के प्राइसेज के लिए स्थिति मिली जुली रही। पिछले एक दिन में Tether, Polkadot, Ripple, Polygon और Litecoin की वैल्यू घटी है, जबकि Baby Doge Coin, Floki Inu और Kishu Inu के प्राइसेज में काफी तेजी आई। हालांकि, Dogecoin का प्राइस 0.44 प्रतिशत गिरा है और यह 0.1897 डॉलर पर है। Shiba Inu का प्राइस 4.92 प्रतिशत बढ़कर 0.000037 पर था।

कोरोना के नए वेरिएंट के कम घातक होने के संकेत मिलने के साथ रिस्क वाले एसेट्स में इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है। Glassnode के डेटा से पता चलता है कि Bitcoin के लॉन्ग-टर्म होल्डर्स ने पिछले सप्ताह की बिकवाली के दौरान भी ज्यादा प्रॉफिट बुकिंग नहीं की। इससे दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरंसी को लेकर उनके बुलिश होने का इशारा है। कुछ बड़ी कंपनियों ने भी क्रिप्टोकरंसीज में पेमेंट लेने की शुरुआत की है। हाल ही में Croatia की बड़ी सुपरमार्केट चेन ‘कोंजम' ने अपने हजारों कस्‍टमर्स को क्रिप्टो में भी पेमेंट करने की सुविधा दी है। पेमेंट ऑप्‍शन के तौर पर इसने नौ क्रिप्‍टोकरेंसीज को जोड़ा है। इनमें बिटकॉइन, इथेरियम बिटकॉइन कैश, टीथर और USD कॉइन शामिल हैं। 



 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Etherium, shiba inu

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  2. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  5. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  6. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  7. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  8. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  10. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »