Bitcoin, Ether में नुकसान, अमेरिका में इंटरेस्ट रेट में कटौती नहीं होने का असर

पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 8.35 प्रतिशत कम होकर लगभग 1.51 लाख करोड़ डॉलर पर था

विज्ञापन
Written by राधिका पाराशर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 फरवरी 2024 22:29 IST
ख़ास बातें
  • Bitcoin में 2.28 प्रतिशत की गिरावट थी
  • Ether का प्राइस 3.78 प्रतिशत घटकर लगभग 2,258 डॉलर पर था
  • क्रिप्टो मार्केट में सेंटीमेंट कमजोर हुआ है

क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी बढ़ने से अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट है

क्रिप्टो मार्केट में गुरुवार को बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज में नुकसान था। मार्केट प्राइस के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में 2.28 प्रतिशत की गिरावट थी। इसका प्राइस 42,000 डॉलर से कुछ अधिक पर ट्रेड कर रहा था। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की ओर से इंटरेस्ट रेट्स को बरकरार रखने की वजह से इस मार्केट में सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। 

दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether का प्राइस 3.78 प्रतिशत घटकर लगभग 2,258 डॉलर पर था। इसके अलावा Cardano, Polkadot, Chainlink, Polygon, Binance Coin, Solana, Ripple और Tether में भी नुकसान था। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 8.35 प्रतिशत कम होकर लगभग 1.51 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो फर्म CoinDCX की रिपोर्ट में बताया गया है, "बिटकॉइन एक रेंज में ट्रेड कर रहा है। क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी बढ़ने से अधिकतर क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट है। मार्केट सेंटीमेंट पर ETF के जरिए फंड के मूवमेंट का असर पड़ा है।" क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने Gadgets360 से कहा, "फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट्स को बरकरार रखने के फैसले से बिटकॉइन की वैल्यू में कमी हुई है। इसमें तेजी का अगला कारण अधिक डिमांड और बिटकॉइन  ETF के कारण सप्लाई में कमी हो सकता है।" 

पिछले वर्ष बिटकॉइन के जरिए पेमेंट लेने वाले वेंडर्स और कारोबारियों की संख्या बढ़ी है। हालांकि, पिछले वर्ष बिटकॉइन के प्राइस में भारी गिरावट आई थी। इसके पीछे क्रिप्टो से जुड़ी बहुत सी फर्मों का दिवालिया होना बड़ा कारण था। पिछले वर्ष के अंत में बिटकॉइन का प्राइस 42,000 डॉलर से अधिक का था। पेमेंट के तौर पर बिटकॉइन को स्वीकार करने वाले कारोबारियों को ट्रैक करने वाले BTC Map से पता चलता है कि पिछले वर्ष के अंत में इन कारोबारियों की संख्या बढ़कर 6,126 पर पहुंच गई। इनमें रेस्टोरेंट, बार, दुकानें और सर्विसेज शामिल हैं। पिछले वर्ष की शुरुआत में इन कारोबारियों की संख्या 2,207 थी। BTC Map ऐसे रीजंस की पहचान करता है जहां प्रति दिन की ट्रांजैक्शंस के लिए खरीदार और मर्चेंट्स बिटकॉइन का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमेरिका और यूरोप में ऐसे रीजंस की संख्या अधिक है। इटली में बिटकॉइन को पेमेंट के तौर पर स्वीकार करने वाले कारोबारियों की संख्या 1,000 से ज्यादा और दक्षिण अफ्रीका में लगभग 380 की थी। कई देशों में रेगुलेटरी चुनौतियां कम होने के साथ इन कारोबारियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। 
Advertisement

 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Exchange, Solana, Investors, Market, Demand, Bitcoin, Supply, Purchase, ETF, Prices
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  2. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  3. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  4. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  5. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  6. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  7. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  8. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  9. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  10. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.