Bitcoin, Ether समेत सभी बड़े-छोटे कॉइन लुढ़के, Crypto मार्केट पर छाया लाल रंग!

CoinSwitch Kuber पर ईथर पिछले 24 घंटों में 6.84 प्रतिशत गिरकर 4,406 डॉलर (लगभग 3.27 लाख रुपये) पर पहुंच गया।

Bitcoin, Ether समेत सभी बड़े-छोटे कॉइन लुढ़के, Crypto मार्केट पर छाया लाल रंग!

ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में कुल मिलाकर 5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई।

ख़ास बातें
  • Cardano, Polygon, Ripple, Polkadot और Tether में बड़ी गिरावट देखी गई।
  • Dogecoin में पिछले 24 घंटों में 9.21 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है।
  • पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन में 7.55 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन
एक दिन पहले रिकवरी के संकेत देने के बावजूद बिटकॉइन की कीमत को क्रिप्टोकरेंसी प्राइस चार्ट में हरा रंग नसीब नहीं हुआ। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी में लगातार गिरावट जारी है। बिटकॉइन वर्तमान में भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 60,879 (लगभग 45.2 लाख रुपये) पर ट्रेड कर रहा है, जबकि CoinMarketCap जैसे ग्लोबल एक्सचेंजों में सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस 55,950 डॉलर (लगभग 41.5 लाख रुपये) है। प्रतिशत की बात करें तो पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन में 7.55 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। यह पिछले कुछ दिनों से मँडरा रहे 60,000 डॉलर (लगभग 44.7 लाख रुपये) के स्तर से काफी नीचे है। एक महीने में इस क्रिप्टोकरेंसी का यह सबसे कम वैल्यूएशन है। जबकि पिछले हफ्ते यह 68,990 डॉलर (लगभग 51.18 लाख रुपये) के उच्चतम स्तर को हासिल कर चुकी थी। मगर अब स्थित उसके उलट हो गई है।

ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैपिटलाइजेशन में कुल मिलाकर 5 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। बिटकॉइन का संघर्ष तो निंरतर चल ही रहा है, मगर अब लगता है कि दूसरी क्रिप्टोकरेंसी भी इसी राह पर चल पड़ी हैं। CoinSwitch Kuber पर ईथर पिछले 24 घंटों में 6.84 प्रतिशत गिरकर 4,406 डॉलर (लगभग 3.27 लाख रुपये) हो गया, जबकि ग्लोबल एक्सचेंजों पर कीमतों में 5.28 प्रतिशत की औसत गिरावट हुई और कीमत 4,042 डॉलर (लगभग 3 लाख रुपये) आंकी गई। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि इथेरियम-आधारित क्रिप्टोकरेंसी ने 10 नवंबर के अपने उच्चतम 4,870 डॉलर (लगभग 3.61 लाख रुपये) के बाद से 15% से अधिक का सुधार देखा है।

क्रिप्टो निवेश प्लैटफॉर्म Mudrex के सीईओ और को-फाउंडर एडुल पटेल कहते हैं- "क्रिप्टो बाजार में 24 घंटे में उतार-चढ़ाव देखा गया क्योंकि बीटीसी 57,000 डॉलर [लगभग 42.3 लाख रुपये] तक गिर गया। सबसे बड़ा altcoin ईथर 4000 डॉलर [लगभग 2.96 लाख रुपये] के करीब चला गया। टॉप 30 क्रिप्टो में से सभी, स्टेबल कॉइन को छोड़कर, लाल रंग में दिखे। सप्ताह के अंत के आने के साथ आने वाले 24 घंटे बाजार के लिए अस्थिर रहने की संभावना है"।

क्रिप्टो मार्केट ट्रैकर निश्चित रूप से आज देखने में अच्छा नहीं लग रहा है क्योंकि लाल रंग पूरे चार्ट पर हावी है। पिछले 24 घंटों में इससे हरा रंग गायब हो चुका है। Cardano, Polygon, Ripple, Polkadot और Tether में बड़ी गिरावट देखी गई।

DOGE वर्तमान में पिछले 24 घंटों में 9.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 0.23 डॉलर (लगभग 17.80 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है, शीबा इनु की कीमत 0.000042 डॉलर (लगभग 0.003149 रुपये) पर चल रही है, जो कि 11.95 प्रतिशत की गिरावट दर्ज कर चुकी है।

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मुख्य भाषण के दौरान कहा कि सभी लोकतांत्रिक देशों को एक साथ काम करना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि क्रिप्टोकरेंसी "गलत हाथों में न जाए, जो हमारे युवाओं को खराब कर सकती है"। क्रिप्टोकरेंसी के विषय पर पीएम मोदी का पहला कमेंट पिछले हफ्ते मार्केट प्लेयर्स के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाने के बाद आया है। बैठक को क्रिप्टो रेगुलेशन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने और भारत में अनियमित क्रिप्टो मार्केट पर चिंताओं को सुनने के लिए आयोजित किया गया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  2. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  3. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  4. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  5. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  6. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  8. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  9. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  10. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »