Bitcoin, Ether, Solana सहित आज सभी क्रिप्टोकरेंसी प्रॉफिट में, जानें लेटेस्ट प्राइस

altcoin का एक बड़ा ग्रुप भी प्रॉफिट के साथ ट्रेड हुआ, जिसमें Binance Coin, Ripple, Cardano, Terra और Polkadot शामिल हैं।

Bitcoin, Ether, Solana सहित आज सभी क्रिप्टोकरेंसी प्रॉफिट में, जानें लेटेस्ट प्राइस

Bitcoin की भारत में कीमत अभी लगभग 35 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • खबर लिखते समय तक, बिटकॉइन की कीमत $46,311 (लगभग 35 लाख रुपये) थी
  • ईथर $3,368 (लगभग 2.5 लाख रुपये) प्रति टोकन पर कर रहा था ट्रेड
  • Binance Coin, Ripple, Cardano, Terra और Polkadot की कीमतें भी बढ़ी
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतो में अब सुधार होता नज़र आ रहा है। गुरुवार, 10 फरवरी को, बिटकॉइन की कीमत (Bitcoin price in India today) भारतीय एक्सचेंज CoinSwitch Kuber पर 0.79 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ खबर लिखे जाने तक करीब $46,311 (लगभग 35 लाख रुपये) थी। दुनिया की सबसे पॉपुलर और पुरानी क्रिप्टोकरेंसी अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर भी मामूली, लेकिन बढ़ोतरी के साथ ट्रेड होती नज़र आई। CoinMarketCap पर खबर लिखे जाने तक, BTC की वैल्यू में 1.24 प्रतिशत की बढ़त देखी गई, और यह $43,805 (लगभग 33 लाख रुपये) पर 
ट्रेड हो रहा था।

न केवल Bitcoin, बल्कि गुरुवार को ईथर की कीमत (Ether price in India today) में 3.10 फीसदी की तेजी आई। Gadgets 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के अनुसार, ईटीएच टोकन वर्तमान में $3,368 (लगभग 2.5 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा है।

अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज्स पर भी इस क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उदाहरण के लिए, Binance पर, प्रत्येक ETH टोकन 3.14 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ $3,182 (लगभग 2.40 लाख रुपये) पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, altcoin का एक बड़ा ग्रुप भी प्रॉफिट के साथ ट्रेड हुआ, जिसमें Binance Coin, Ripple, Cardano, Terra और Polkadot शामिल हैं।

DOGE और SHIB भी पीछे नहीं हैं। दोनों ने क्रमश: 0.75 प्रतिशत और 4.38 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की है। जहां डॉजकॉइन की कीमत (Dogecoin price in India today) $0.17 (लगभग 12.51 रुपये) थी, वहीं प्रत्येक शीबा इनु टोकन की कीमत (Shiba Inu price in India today) $0.000035 (लगभग 0.002588 रुपये) थी।

Tether, USD Coin, और Solana उन कुछ altcoins में से थे, जिनकी कीमतों में आज बेहद मामूली बढ़ोतरी हुई। कुल मिलाकर आज लगभग पूरा क्रिप्टो बाज़ार हरे रंग में रंगा आया।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »